बिलासपुर में नशा तस्करी में संलिप्त 9 सरकारी कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, जिला प्रशासन ने तैयार कर ली रिपोर्ट
बिलासपुर जिला प्रशासन ने नशा तस्करी में संलिप्त नौ सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इनकी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को भ ...और पढ़ें

हिमाचल सरकार नशा तस्करी में संलिप्त कर्मियों पर कार्रवाई करेगी। (फोटो एआई की मदद से बनाया गया है)
HighLights
नौ सरकारी कर्मचारी नशा तस्करी में संलिप्त पाए गए।
जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भेजी।
सेवा नियमों के तहत होगी कड़ी विभागीय कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच प्रशासन अब सरकारी कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के नौ सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है।
प्रशासन इन सभी कर्मचारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजने जा रहा है, जिसके बाद सेवा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विभिन्न विभागों में कार्यरत
संबंधित कर्मचारी जिला के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। इनके खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़े मामले दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन ने सभी मामलों का रिकार्ड एकत्र किया है। अब इन कर्मचारियों की सेवा संबंधी जानकारी के साथ पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी।
विभागीय कार्रवाई होगी
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रदेश सरकार को रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सेवा नियमों के तहत निलंबन, विभागीय जांच अथवा अन्य अनुशासनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान केवल आम लोगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कानून और सेवा नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बिलासपुर पुलिस और जिला प्रशासन पिछले कुछ समय से नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी की ओर से कानून का उल्लंघन या नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खबरें और भी
जिला में नौ सरकारी कर्मचारियों की नशे के अवैध मामलों में संलिप्तता पाई गई है। इन सभी की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपी जा रही है।
-राहुल कुमार, उपायुक्त बिलासपुर।
यह भी पढ़ें: मनाली में 93 हजार रिश्वत लेने वाला MES इंजीनियर CBI रिमांड पर, सरकारी आवास में 10 लाख कहां से आए? जांच तेज
यह भी पढ़ें: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी की अभद्रता, गाली-गलौज के बाद जड़े थप्पड़; मारपीट का वीडियो वायरल