Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली में 93 हजार रिश्वत लेने वाला MES इंजीनियर CBI रिमांड पर, सरकारी आवास में 10 लाख कहां से आए? जांच तेज

    By Chaitanya Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 05 Jul 2026 05:55 PM (IST)

    मनाली में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के सहायक गैरीसन इंजीनियर केके सोनी को रिश्वत मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर 7 जुलाई तक रिमांड पर लिया है। ...और पढ़ें

    रिश्वत लेते पकड़े एमईएस इंजीनियर को सीबीआई रिमांड पर लिया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

    रिश्वत लेते पकड़े एमईएस इंजीनियर को सीबीआई रिमांड पर लिया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. MES इंजीनियर केके सोनी रिश्वत मामले में गिरफ्तार।

    2. सीबीआई ने 7 जुलाई तक रिमांड पर लिया।

    3. सरकारी आवास से 10 लाख रुपये नकद बरामद।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू के मनाली स्थित मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में तैनात सहायक गैरीसन इंजीनियर केके सोनी को अदालत ने सात जुलाई तक सीबीआइ रिमांड पर भेजा है। रिश्वत मामले में गिरफ्तार केके सोनी को रविवार को सीबीआइ ने शिमला की सक्षम अदालत में पेश किया। अब जांच एजेंसी आरोपित से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि रिश्वत मांगने और लेने के मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। सरकारी आवास से बरामद करीब 10 लाख रुपये नकद के स्रोत की भी जांच की जाएगी।

    बिल पास करवाने के लिए मांगी थी रिश्वत

    सीबीआइ के अनुसार, आरोपित ने एक ठेकेदार फर्म के बिल को पास करवाने की एवज में 93 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में ठेकेदार फर्म में कार्यरत एक सुपरवाइजर ने सीबीआइ से शिकायत की थी। एजेंसी ने तीन जुलाई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

    जाल बिछाकर दबोचा आरोपित

    शिकायतकर्ता ने तीन जुलाई को आरोपित के कार्यालय में 40 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद आरोपित ने शेष 53 हजार रुपये अगले दिन लाने को कहा। चार जुलाई को शिकायतकर्ता आरोपित के कार्यालय पहुंचा। वहां आरोपित ने शेष 53 हजार रुपये की मांग की और रकम स्वीकार करते ही पहले से मौजूद सीबीआइ टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ ने आरोपित के मनाली स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली तो एक दिन पहले ली 40 हजार रुपये की रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। आवास से करीब 10 लाख रुपये नकद भी मिले। सीबीआइ का कहना है कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के लाहुल में पनपा बड़ा खतरा, चंद्रभागा नदी पर बन गई 1 KM से ज्यादा लंबी झील; जोबरंग पुल डूबा