हिमाचल के बिलासपुर में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 976 ग्राम अफीम के साथ ऊना का युवक गिरफ्तार
बिलासपुर में मंडी भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 976 ग्राम अफीम के साथ ऊना के एक युवक को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

976 ग्राम अफीम के साथ ऊना का युवक गिरफ्तार (File Photo)
HighLights
बिलासपुर में मंडी भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी।
पुलिस ने 976 ग्राम अफीम के साथ युवक को पकड़ा।
ऊना निवासी संजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर। मंडी भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 976 ग्राम अफीम समेत ऊना के युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि मंडी की ओर से एक कार में अफीम पंजाब की ओर ले जाई जा रही थी है। पुलिस ने तुरंत मंडी भराड़ी पुल के पास नाका लगाया।
इसी दौरान वहां से गुजर रही एक ऊना नंबर की कार (एचपी-20-एफ-2513) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम को देखकर कार चालक घबरा गया और गाड़ी पीछे मोड़ने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने जब मुस्तैदी दिखाते हुए कार की गहनता से तलाशी ली तो भीतर 976 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपित की पहचान पहचान संजीव कुमार निवासी गांव व डाकघर अजौली, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपित यह खेप कहां से लाया था और बिलासपुर या अन्य जिलों में किसे सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि अफीम सहित पकड़े गए आरोपित के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर लिया है।