विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए बिलासपुर से मदद की गुहार, रेड क्रॉस ने की राहत कोष में दान की अपील

Published: Sun, 06 Sep 2026 04:03 PM (IST)

बिलासपुर उपायुक्त और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल कुमार ने 26 अगस्त 2026 को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए अपील की है।

नेपाल रेड क्रॉस सोसायटी का सहयोग।

नेपाल रेड क्रॉस सोसायटी का सहयोग।

HighLights

  1. नेपाल में 26 अगस्त 2026 को आई विनाशकारी बाढ़।

  2. बिलासपुर उपायुक्त ने पीड़ितों की मदद को की अपील।

  3. रेड क्रॉस के माध्यम से भोजन, पानी, चिकित्सा सहायता।

जागरण संवाद केंद्र, बिलासपुर। 26 अगस्त को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस बाढ़ से भारी तबाही हुई है और जनजीवन संकट में है।

इसे देखते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रास सोसायटी (जिला शाखा बिलासपुर) राहुल कुमार ने जिला के सभी विभागों, सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों, तकनीकी एवं स्वास्थ्य केंद्रों तथा आम नागरिकों से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

विद्यार्थियों और कर्मचारियों को किया जाए जागरुक

उन्होंने सभी विभागों और संस्थानों से आग्रह किया कि वह अपने कर्मचारियों और विद्यार्थियों को इस मानवीय त्रासदी के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें स्वेच्छा से राहत कोष में दान देने के लिए प्रेरित करें।

वर्तमान में नेपाल रेड क्रास सोसायटी प्रभावितों की हर संभव मदद कर रही है, और बिलासपुर शाखा इंडियन रेड क्रास सोसायटी के माध्यम से उनकी इस मुहिम में सहयोग करना चाहती है। वो इसलिए ताकि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक भोजन, सुरक्षित पेयजल, आश्रय और आवश्यक चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें- इंडो-नेपाल हैंडबाल सीरीज: भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, बिलासपुर के 3 खिलाड़ियों ने रोशन किया हिमाचल का नाम