Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bilaspur Road Accident: बिलासपुर में दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 04:05 PM (GMT+05:30)

    Bilaspur Road Accident चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्वारघाट के समीप कार को ओवरटेक करते समय गड्ढे से बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल सामने से आ ...और पढ़ें

    Bilaspur Road Accident: बिलासपुर में भीषण सड़क हादसे, एक शख्स की मौत
    Bilaspur Road Accident: बिलासपुर में भीषण सड़क हादसे, एक शख्स की मौत

    HighLights

    1. बिलासपुर में दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई
    2. हला हादसे स्वारघाट में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई
    3. दूसरा हादसा थाना कोट के तहत आने वाले जट्टा दा मोड़ माकड़ी के पास हुआ

    संवाद सहयाेगी, बिलासपुर। Himachal Road Accident: बिलासपुर में दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इसमें पहला हादसे स्वारघाट में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा हादसा थाना कोट के तहत आने वाले जट्टा दा मोड़ माकड़ी के पास हुआ।

    घायल को एम्स किया गया रैफर

    जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्वारघाट के समीप कार को ओवरटेक करते समय गड्ढे से बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक पिकअप जीप से टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार निखिल ठाकुर निवासी पंगा तहसील नयनादेवी गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल को उपचार के लिए पीएचसी स्वारघाट पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया। एम्स में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Himachal Politics: '15 लाख देने के वादे का क्या हुआ?', प्रतिभा सिंह बोलीं- इस बार नहीं चलेगी BJP की जुमलेबाजी

     पुलिस ने पिकअप चालक शेर सिंह निवासी बल्ह-चलोग डाकघर मरोतन तहसील झंडूता की शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। चालक ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपनी जीप लेकर घर से स्वारघाट की तरफ आ रहा था।

    इस दौरान जब वह स्वारघाट में एक होटल के पास पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल सवार ने स्वारघाट की तरफ से आ रही कार को ओवरटेक करते समय गड्ढे को बचाने के चक्कर में उसकी जीप से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया तथा उसके सिर में काफी चोट लगी थी। मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।

    खबरें और भी

    टक्कर मारने के बाद आरोपी फरार

    एक अन्य मामले में पुलिस थाना कोट के तहत आने वाले जट्टा दा मोड़ माकड़ी के पास एक कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में टक्कर हुए व्यक्ति की पहचान इंद्र कुमार निवासी मंडयाली तहसील नयनादेवी के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया।

    पुलिस ने चश्मदीद गवाह बंटी कुमार निवासी खुलमी डाकघर भाखड़ा तहसील नयनादेवी की शिकायत के आधार पर आरोपित कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि गत सोमवार शाम को वह माकड़ी में जट्टा दा मोड के पास खड़ा था।

    इस दौरान एक कार भाखड़ा की तरफ से आई और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी तथा कार चालक मौके से फरार हो गया। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामलों की पुष्टि की है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि आरोपित कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh University में MBA की प्रवेश परीक्षा 16 मई को तो B.Ed. समेत इन पाठ्यक्रमों के लिए इस दिन होगा एंट्रेंस