विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में पति के साथ होटल गई महिला से बेहोश कर दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बनाए

By Munish Ghariya Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 01 Aug 2026 03:47 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात हुई है। महिला को पति के साथ होटल बुलाने के बाद दोनों को ...और पढ़ें

बिलासपुर में महिला से होटल बुलाकर दुष्कर्म किया गया। प्रतीकात्मक फोटो

बिलासपुर में महिला से होटल बुलाकर दुष्कर्म किया गया। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बिलासपुर में महिला को बेहोश कर दुष्कर्म किया गया।

  2. महिला पति के साथ होटल गई थी।

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में होटल बुलाकर पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आपत्तिजनक फोटो व वीडियो प्रसारित कर दिए गए। पीड़िता की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर सदर थाना बिलासपुर को मामला भेज दिया है। 

होटल में बुलाया 

जानकारी के अनुसार बिलासपुर सदर की एक महिला जो अपने पति के साथ सुंदरनगर में रहती है। पीड़िता ने बताया कि बिलासपुर का एक व्यक्ति उसका और उसके पति का परिचित है। गत 29 मई को व्यक्ति ने उसे और उसके पति को भवाणा (कांगू रोड) स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। 

नशा देकर किया दुष्कर्म

होटल में बातचीत के दौरान आरोपित ने चकमा देकर उनके खाने और शराब में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। नशायुक्त खाना व पेय पदार्थ सेवन करते ही दोनों अचेत हो गए। दोनों के अचेत होते ही आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बनाए

इतना ही नहीं आरोपित ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। घटना के बाद आरोपित यहीं नहीं रुका। पीड़िता के मुताबिक आरोपित ने उन अश्लील फोटो और वीडियो को एक महिला समेत अन्य परिचितों को भेज दिया। वीडियो प्रसारित होने से पीड़िता और उसके परिवार की समाज में भारी बदनामी हुई है।

एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू

इसको देखते हुए सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला मामला सदर थाना बिलासपुर शिफ्ट कर दिया है। डीएसपी सुंदरनगर भरतभूषण ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: सिरमौर में NH-7 पर सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर; बाइक पर अस्पताल जा रहे थे दोनों