सिरमौर में NH-7 पर सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर; बाइक पर अस्पताल जा रहे थे दोनों
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 07 पर शंभूवाला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। ...और पढ़ें

सिरमौर में बाइक दुर्घटना में पिता की मौत हो गई व बेटा घायल हो गया।
HighLights
सिरमौर में NH-7 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
बाइक सवार पिता की मौके पर मौत, बेटा घायल।
पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई व बेटा घायल है। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 07 पर शंभूवाला में शनिवार को यह हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक पर सवार पिता की मौत हो गई, जबकि घायल बेटा मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचाराधीन है।
शिलाई से नाहन आ रहे थे पिता-पुत्र
जानकारी के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पिता व पुत्र इलाज के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। शंभूवाला के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नाहन पुलिस टीम को करीब 11:00 बजे हादसे की सूचना मिली।
बुजुर्ग अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित
इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा उन्होंने वहां से घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस से नाहन अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने 68 वर्ष सामिया राम पुत्र ढोंटू राम, निवासी डोहर, डाकघर क्यारी गुंडाह, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि जगपाल पुत्र स्वर्गीय सामिया राम का उपचार अस्पताल जारी है।
आखिर हाईवे से कैसे लिंक रोड पर जा पहुंची बाइक
नाहन पुलिस मामले में यह भी जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ, क्या बाइक किसी वाहन से टकराई थी या अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर संपर्क मार्ग में चली गई। मौके पर मौजूद लोगों से भी हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।
खबरें और भी
क्या कहते हैं एसपी सिरमौर
जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत तथा बेटा घायल हुआ है।
यह भी पढ़ें: HRTC में अब सिर्फ हिम बस प्लस कार्ड पर ही मिलेगी छूट, यात्री पा सकेंगे डबल बेनेफिट; एसओपी जारी