Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नई कार खरीदकर निकल पड़े तस्करी करने, हिमाचल पुलिस ने 4.100 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए तीनों साथी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 27 Jun 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल पुलिस ने बिलासपुर के घुमारवीं में एक कार से 4.100 किलोग्राम चरस जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नई कार खरीदकर तस्करी करने नि ...और पढ़ें

    घुमारवीं में चरस के साथ पकड़े गए तीन युवक।

    घुमारवीं में चरस के साथ पकड़े गए तीन युवक।

    HighLights

    1. हिमाचल पुलिस ने घुमारवीं में 4.100 किलोग्राम चरस पकड़ी।

    2. नई कार में तस्करी कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।

    3. एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, बिलासपुर। हिमाचल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए घुमारवीं क्षेत्र में एक कार से 4.100 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों ने अभी हाल ही में नई कार खरीदी थी और उसमें सवार होकर तस्करी करने निकल पड़े, लेकिन पुलिस ने इन्हें काबू कर लिया। 

    पुलिस थाना घुमारवीं की टीम बलोह फोरलेन सड़क पर मल्यावर लिंक रोड के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही एक अल्टो के-10 कार अस्थायी नंबर को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 4.100 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

    मंडी के तीन लोग गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लेखराज (34) निवासी सुराड़ी, तहसील कोटली जिला मंडी, राज कुमार (36) निवासी बाली चौकी, जिला मंडी तथा रोहित कुमार (25) निवासी देवधार, जिला मंडी के रूप में हुई है।

    कहां से लाए थे खेप 

    पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में अभियोग संख्या 126/26 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसकी खेप किस स्थान तक पहुंचाई जानी थी। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

    पुलिस खंगाल रही कड़ियां

    पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के भरमौर में भीषण हादसा: सड़क से 300 फीट नीचे नाले में गिरी कार, 3 लोगों की मौके पर मौत; 2 की हालत गंभीर

    खबरें और भी