Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के भरमौर में सड़क से 300 फीट नीचे नाले में जा गिरी कार, 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 27 Jun 2026 04:33 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। एक अल्टो कार सामरा-उरेई लिंक रोड पर अ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भरमौर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत।

    2. सामरा-उरेई रोड पर अल्टो कार 300 फीट खाई में गिरी।

    3. मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष चालक शामिल थे।

    जागरण टीम, चंबा। हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला के जनजातीय उपमंडल भरमौर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। सामरा-उरेई लिंक रोड पर सारणी का नाला के समीप एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए नाले में जा गिरी।

    हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई व दूसरे की हालत भी गंभीर है। 

    तीन महिलाएं बनी हादसे का शिकार

    मरने वालों में तीन महिलाएं व एक पुरुष (चालक) शामिल है। मृतकों की पहचान चतरो देवी पत्नी पून्नू राम, बशैहरो देवी पत्नी घनिया राम, दोनों निवासी गांव उरई और कार ड्राइवर अंकु निवासी रूणहकोठी के रूप में हुई है। 

    मृतक व घायल

    • 32 वर्षीय रवि कांत पुत्र मदन लाल गांव व डा रुहणुकोठी तहसील भरमौर जिला चंबा। 
    • चतरो देवी पत्नी पुनु राम गांव व डा. उरई तहसील भरमौर जिला चंबा।
    • बसरो देवी पत्नी घनिया राम गांव व डा. उरई तहसील भरमौर जिला चंबा।
    • लता देवी पत्नी राजेंद्र कुमार गांव व डा. उरई तहसील भरमौर की मौत हो गई।
    • राकेश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम गांव रुहणुकोठी डा. उरई तहसील भरमौर घायल है।

    लूणा से रूहणुकोठी जा रहे थे कार सवार

    जानकारी के अनुसार, अल्टो कार लूणा से वाया सामरा होकर रूहनुकोठी की ओर जा रही थी। सारणी का नाला के समीप अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार करीब 00 फीट गहरी खाई में गिरते हुए नाले में जा पहुंची। 

    चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

    दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। कार के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

    घायल चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाए

    स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला तथा उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा। हादसे में तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। 

    खबरें और भी

    पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।

    भरमौर में शोक का माहौल

    हादसे के बाद पूरे भरमौर क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस दुर्घटना से स्तब्ध हैं और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

    क्या कहते हैं एसपी चंबा

    चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार जारी है तथा दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: शिमला में प्रदर्शन के दौरान भाजपा MP हर्ष महाजन लड़खड़ाकर गिरे; CCU में शिफ्ट, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट