Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में प्रदर्शन के दौरान MP हर्ष महाजन लड़खड़ाकर गिरे, IGMC में उपचार के बाद मिली छुट्टी; कैसे बिगड़ी थी तबीयत?

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 27 Jun 2026 03:20 PM (IST)

    राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन शिमला में भाजपा के धरना-प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आईजीएमसी में भर्ती हुए। व्यस्त कार्यक्रम के कारण रक्तचा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. शिमला में भाजपा के धरना-प्रदर्शन में बिगड़ी तबीयत।

    2. व्यस्त कार्यक्रम के कारण रक्तचाप गिरने से हुए बीमार।

    3. आईजीएमसी शिमला में उपचार के बाद शाम को मिली छुट्टी।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह सीटीओ के समीप भाजपा के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी का पक्ष रखा। संबोधन के बाद जब वह नीचे आए और मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक चक्कर आ गया।

    महाजन की तबीयत बिगड़ते ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने तुरंत उन्हें संभाला। मौके पर एचआरटीसी की टैक्सी में उन्हें तत्काल उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ले जाया गया।

    उन्हें सीसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत में अब सुधार है। शनिवार शाम 5 बजे के करीब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

    हर्ष बोले- अब ठीक हूं

    शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन ने कहा कि अब उनकी सेहत में काफी सुधार है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार व्यस्त कार्यक्रम और भागदौड़ के कारण उनका रक्तचाप (बीपी) अचानक कम हो गया था। बीपी गिरने से शरीर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उन्हें यह परेशानी हुई। महाजन ने कहा कि आईजीएमसी के डॉक्टर उनका बेहतर इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल से हल्का भोजन करते हुए अपना एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने समर्थकों और शुभचिंतकों का कुशलक्षेम पूछने के लिए आभार जताया। 

    खराब पड़ी थी लिफ्ट

    वहीं, अस्पताल में लिफ्ट खराब होने के कारण हर्ष महाजन को उठाकर दूसरे फ्लोर तक पहुंचया गया। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें तुरंत स्ट्रेचर समेत ही उठाकर सीसीयू वार्ड तक पहुंचाया। 

    Harsh Mahajan 12

    भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल

    हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हर्ष महाजन का कुशल क्षेम जाना। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में अब सुधार है। 

    Harsh Mahajan Hospitalised 4

    धरना स्थल पर अफरा-तफरी

    घटना के बाद कुछ देर के लिए धरना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली और अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

    विक्रमादित्य सिंह ने जताई चिंता। 

    हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ने पर चिंता जताई। उन्होंने हर्ष महाजन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    हर्ष महाजन पहले कांग्रेस में थे, वह कुछ वर्ष पहले ही भाजपा में आए हैं। उनके पूर्व मुख्यमंत्री एवं विक्रमादित्य सिंह के पिता वीरभद्र सिंह के साथ अच्छे संबंध थे। 

     

    यह भी पढ़ें: हिमाचल हाई कोर्ट का केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, माइक्रोन प्लास्टिक होलोग्राम टेंडर करने पर किया जवाब तलब 

    खबरें और भी