Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Rain: बिलासपुर में आफत की बारिश, फोरलेन पर भूस्खलन से मलबे में फंसी HRTC बसें, वीडियो में देखिए तबाही

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 02:43 PM (IST)

    Himachal Pradesh Heavy Rainfall हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भारी बारिश से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन भूस्खलन के कारण बंद हो ...और पढ़ें

    बिलासपुर में भूस्खलन से खतरे में घर व भगेड़ में मलबे में फंसी बसें। जागरण
    बिलासपुर में भूस्खलन से खतरे में घर व भगेड़ में मलबे में फंसी बसें। जागरण

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में रातभर हुई भारी बारिश से जगह-जगह नुकसान हुआ है। बिलासपुर में वीरवार अलसुबह हुई भारी वर्षा के कारण भारी नुकसान हुआ है। एक ओर कीरतपुर-नेरचौक में समलेटू में भूस्खलन के कारण फोरलेन बंद हो गया। वहीं चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हाेने से हाईवे बंद हो गया है।

    इसके अलावा उपमंडल स्वारघाट के तहत मतनोह-मुझेड आने वाला संपर्क मार्ग सुबह के समय भारी बारिश के कारण संपर्क मार्ग बंद हो गया और बहुत ज्यादा मलबा पत्थर सड़क पर आ गिरे, हालांकि लोगों के जमीने तबाह हुए हैं कोई जानमाल का नुकसान नहीं है। 

    फ्लाईओवर के नीचे मलबे में फंस गई बसें

    फाेरलेन पर भगेड़ फ्लाईओवर के नीचे मलबा आने के कारण घुमारवीं-बिलासपुर मार्ग न केवल बंद हो गया। फ्लाईओवर के नीचे हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो बसें भी मलबे में फंस गई। जिन्हें करीब दो घंटे के बाद निकाला गया।

    कुटेहला के मतनोह गांव में बह गई फसलें

    स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत कुटेहला के गांव मतनोह में वर्षा के दौरान पहाड़ी से पानी व मलबा आने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इससे खेत, आम के बगीचे और खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। खेतों की उपजाऊ मिट्टी बह जाने से भविष्य में खेती करना भी मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

    खबरें और भी

    बिलासपुर शहर से हवा में लटका घर

    सुबह वर्षा के कारण जिला मुख्यालय बिलासपुर में वीरवार सुबह हुई भारी वर्षा के कारण पांच घरों में पानी घुस गया। वहीं भूस्खलन के कारण सिनेमा कालोनी बिलासपुर के संदीप के घर का एक हिस्सा हवा में लटक गया। शहर की कई दुकानों में भी पानी घुसा और सड़के मलबे से भर गई।

    नाली का पानी डायवर्ट होने से नुकसान

    जानकारी के मुताबिक सुबह बारिश के कारण सिनेमा कालोनी के पास एक नाली की छोटी सी पुलिया मलबे से भर गई जिसके कारण नाली का सारा पानी डायवर्ट हो गया।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: अचानक सड़क पर आ गया मलबा और दलदल में फंस गए वाहन, मुश्किल से बची जान; देखिए वायरल वीडियो

    शहर के चेतना चौक की दुकानों के आसपास पानी भर गया। पानी भरने का कारण यह रहा कि सिनेमा कॉलोनी के पास नाली ब्लॉक हो गई थी जिससे अच्छा नाली का सारा पानी और मालवा सड़कों पर आ गया। इसके अलावा चेतन चौक के आसपास दो स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। भूस्खलन से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ है लेकिन दो गलियों के लिए जाने वाले लिंक रोड बंद हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal: श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों पर टेंट में मृत मिले तीन लोग, पोस्टमार्टम के बाद हुआ मौत के कारण का खुलासा