विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों पर टेंट में मृत मिले तीन लोग, पोस्टमार्टम के बाद हुआ मौत के कारण का खुलासा

Published: Thu, 18 Sep 2025 02:23 PM (IST)

Himachal Pradesh News कुल्लू हिमाचल प्रदेश में श्रीखंड महादेव पर्वत पर तीन चरवाहे अपने टेंट में मृत पाए गए। ये ...और पढ़ें

कुल्लू की पहाड़ियों पर तीन लोग टेंट में मृत मिले। प्रतीकात्मक फोटो
कुल्लू की पहाड़ियों पर तीन लोग टेंट में मृत मिले। प्रतीकात्मक फोटो

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ बकरियां चराने के लिए गए तीन लोग अपने टेंट में मृत मिले हैं। इस घटना के बाद पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। ये लोग श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में भेड़-बकरियां लेकर गए थे।

तीनों हर वर्ष की तरह ही अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए निकले थे। खुम्भा नामक स्थान पर इनकी कुछ भेड़ बकरियां रास्ते में खो गई थी। इसके बाद तीनों व्यक्ति उन्हें खोजने निकले थे। जब एक सप्ताह बाद भी तीनों घर नहीं पहुंचे तो स्वजन परेशान हो गए। परिवार के सदस्यों ने इनसे संपर्क करना चाहा तो इनके फोन बंद आए।

श्रीखंड यात्रा के बेस कैंप कुंशा में मिले शव

इसके बाद स्वजन को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ और वे इनकी तालाश में निकल पड़े। कुंशा पहुंचने पर तीनों व्यक्ति मृत पाए गए। यह तीनों व्यक्ति जुआगी, डीम, चायल, पंचायत के निवासी थे। तीनों के शव श्रीखंड यात्रा के बेस कैंप कुंशा में पाए गए हैं।

मौत की सूचना पर हरकत में आया प्रशासन पहुंचा सिंहगाड़

तीनों की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। बुधवार को देर रात स्वजन ने लोगों के सहयोग से शव को बेस कैंप सिंहगाड़ पहुंचाया और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड पहुंचाया।

पोस्टमार्टम में खुलासा बिजली गिरने से हुई मौत

चिकित्सक के अनुसार आसमान से बिजली गिरने के कारण इनकी मौत हुई है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय डिणु राम पुत्र धनी राम गांव जुआगी, डाकघर जाओं, 31 वर्षीय पवन देव पुत्र पदम् सिंह निवासी ठारवा डाकघर डीम , 58 वर्षीय बजारू राम पुत्र माडूराम गांव बसवारी डाकघर जाओं निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

बिजली गिरने से हुई मौत 

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि चिकित्सक के मुताबिक तीनों की मौत आसमान से बिजली गिरने का कारण हुई है।

यह भी पढ़ें- Himachal: पैसों के लिए इकलौते बेटे ने कर दी मां की हत्या, गुनाह छिपाने के लिए रची ऐसी साजिश कि पुलिस को भी उलझा दिया

यह भी पढ़ें- Himachal: अधिकारी और पेंशनर ही नहीं अब ठगों के निशाने पर 13 से 16 साल के किशोर, ये 6 सावधानी बरत रहें सुरक्षित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।