Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: सावधान! स्वारघाट-मंडी भराड़ी फोरलेन 24 और 25 जुलाई को बंद, प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 10:32 AM (IST)

    बिलासपुर जिला प्रशासन और एनएचएआई ने किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी-स्वारघाट मार्ग को 24 और 25 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्माण ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फोरलेन पर मंडी भराड़ी-स्वारघाट मार्ग 24-25 जुलाई को बंद

    2. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित

    3. आपातकालीन वाहनों को आवाजाही की छूट रहेगी

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। पिछले एक हफ्ते में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने के मामलों को देखते हुए एनएचएआइ और जिला बिलासपुर प्रशासन ने निर्माण कार्य एवं मरम्मत कार्य के दौरान उसे स्थान से किसी भी तरह के वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध लगाकर काम करने का निर्णय लिया है।

    स्वारघाट (कैंची मोड़ टनल-1) से मंडी भराड़ी चौक फोरलेन मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मार्ग पर चल रहे मरम्मत व निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर ने 24 और 25 जुलाई 2026 को यातायात बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट (डायवर्जन) किया जाएगा।

    उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई मंडी के पत्र और एसडीएम श्री नयना देवी जी की सिफारिश के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। एनएचएआई ने सड़क के सुचारू कार्य निष्पादन के लिए यातायात को बंद करने का अनुरोध किया था।

    इसके चलते फोरलेन पर मंडी भराड़ी-स्वारघाट 24 जुलाई और 25 जुलाई 2026 को केवल सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक मार्ग बंद रहेगा।

    वैकल्पिक मार्ग

    स्वारघाट (कैंची मोड़ टनल-1) से मंडी भराड़ी चौक की ओर जाने वाले और वहां से आने वाले सभी सामान्य वाहनों को पुराने एनएच (स्वारघाट - कैंची मोड़ टनल-1 से नौणी चौक, बिलासपुर) होकर भेजा जाएगा।

    यहां होना है काम

    फोरलेन पर थापना, समलेटू क्षेत्र में खड़ी पहाड़ियों को काटने और मार्ग को चौड़ा करने का पिछले के महीने से कार्य चल रहा है। जिसके चलते यहां अभी सिंगल लेना ही वाहनों की आवाज आई हो रही है। इन दो दिनों में मरम्मत करें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इसलिए लेना पड़ा निर्णय

    इन दिनों मटोर शिमला फोरलेन का निर्माण कार्य चरणबद्ध चल रहा है। पिछले सप्ताह एम्स बिलासपुर के पास से पहाड़ी की कटिंग का मलबा सड़क पर आ गया था जिसके कारण 2 घंटे तक जाम लग रहा।

    वहीं बुधवार को भराड़ीघाट के पास पहाड़ी से मलबा गिरा था, जिस समय पहाड़ी दरकी उस समय नीचे सड़क से एक निजी बस और दो ट्रक गुजर रहे थे, गनीमत रहेगी इनमें कोई भी मलबे की चपेट में नहीं आया।

    इन्हें मिलेगी राहत (आपातकालीन वाहन छूट)

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मार्ग बंद रहने के दौरान एम्बुलेंस, वीआईपी वाहन, स्कूल बसें और अन्य आपातकालीन सेवाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से इस मार्ग पर आ-जा सकेंगी।