Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के शाहतलाई में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

    By munish ghariyaEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 12:04 AM (IST)

    शाहतलाई के पास अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस दो श्रद्धालुओं की मौत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हिमाचल के शाहतलाई में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

    अमृतसर के ध्यानार्थ

    -बाबा बालकनाथ जी के दर्शन कर लौट रहे थे अमृतसर के श्रद्धालु

    -20 से अधिक घायल, बीच सड़क पर ही पलट गई बस

    ----------

    जागरण टीम, बिलासपुर/बड़सर : दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक मंदिर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर शाहतलाई मार्ग पर रविवार रात करीब दस बजे पंजाब के अमृतसर के श्रद्धालुओं की बस बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। एक को पीजीआइ चंडीगढ़ और दो को हमीरपुर मेडिकल कालेज व अस्पताल रेफर किया है। हादसे का कारण तीखे मोड़ पर गति अधिक होना बताया जा रहा है। यह बस (पीबी-03-बी जे-9755) अमृतसर से श्रद्धालुओं के एक जत्थे को लेकर आई थी। बस में करीब 35 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार, एसपी अभिषेक धीमान, बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। देर रात बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी राहत कार्यों का जायजा लिया।

    अमृतसर के श्रद्धालु बाबा बालक मंदिर में माथा टेकने के बाद शाहतलाई की ओर जा रहे थे कि ग्रीन वैली होटल के पास तीखे मोड़ पर बस पलट गई। बस पलटने के साथ ही चीखो पुकार मच गई। इसी बीच दियोटसिद्ध चौकी और शाहतलाई थाना से पुलिस और प्रशासन के लोग भी पहुंच गए। स्थानीय लोग और टैक्सी यूनियन के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। बस की खिड़कियों और शीशों को तोड़कर अंदर फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। लोगों ने अपने निजी वाहनों और टैक्सियों के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहतलाई में तत्काल प्राथमिक उपचार की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं थी इस कारण घायलों को अन्य नजदीकी अस्पतालों में लिए रेफर करना पड़ा। बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने दो श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।