Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिलासपुर-शिमला फोरलेन पर गिरा मलबा, दो घंटे बाधित रहा यातायात; यात्रियों को हुई परेशानी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:29 PM (IST)

    मटौर शिमला फोरलेन पर एम्स बिलासपुर के पास पहाड़ी कटाई का मलबा सड़क पर गिरने से मार्ग दो घंटे बाधित रहा। इससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे और यात्रियों को भार ...और पढ़ें

    बिलासपुर शिमला फोरलेन पर मलबा गिरने से दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

    बिलासपुर शिमला फोरलेन पर मलबा गिरने से दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

    HighLights

    1. मटौर शिमला फोरलेन पर पहाड़ी कटाई का मलबा गिरा

    2. एम्स बिलासपुर के पास सड़क दो घंटे बंद रही

    3. यातायात पुलिस ने जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग खोला

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। मटौर शिमला फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को एम्स बिलासपुर के पास सगीरठीं में पहाड़ी की कटाई का मलबा सड़क पर गिर गया। जिसमें कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। करीब दो घंटे तक इससे सड़क मार्ग पर जाम लगा रहा।

    सड़क के दोनों ओर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, एंबुलेंस, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को झेलनी पड़ी। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।

    बिलासपुर के कोठीपुरा से भराड़ीघाट तक फोरलेन निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को सगीरठीं क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए मशीन से पहाड़ी की कटिंग की जा रही थी। करीब 12 बजे कटिंग के दौरान अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकतर वाहन चालकों को वहां से बिलासपुर वापस आकर वाया घाघस होकर शिमला के लिए जाना पड़ा।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कटिंग के दौरान ढीली चट्टानों और मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक सड़क पर आ गया। इसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए यातायात रोकना पड़ा। सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस और निर्माण कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से सड़क पर गिरे मलबे को हटाया गया।

    करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान पहाड़ी कटिंग का कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    खबरें और भी

    उन्होंने प्रशासन और निर्माण कंपनी से मांग की है कि कटिंग के समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं और ट्रैफिक प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उधर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि कुछ समय के लिए मार्ग बंद हुआ था। मशीनरी के मदद से मार्ग बहाल कर दिया था।