विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्रियों के लिए खुशखबरी, शिमला बैरागढ़ व चंबा सुपरफास्ट रूटों पर चलेगी 4 नई गाड़ियां; चुटकी में सफर होगा पूरा

By mithun thakurEdited By: Preeti Gupta
Published: Mon, 25 Sep 2023 12:17 PM (GMT+05:30)

प्रदेश पथ परिवहन निगम चंबा डिपो को मिली बीएस-6 मॉडल की चार गाड़ियों को शिमला बैरागढ़ व चंबा शिमला सुपरफास्ट ...और पढ़ें

शिमला बैरागढ़ व चंबा सुपरफास्ट रूटों पर चलेगी 4 नई गाड़ियां (फाइल फोटो)
शिमला बैरागढ़ व चंबा सुपरफास्ट रूटों पर चलेगी 4 नई गाड़ियां (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शिमला बैरागढ़ व चंबा सुपरफास्ट रूटों पर चलेगी 4 नई गाड़ियां
  2. नई गाड़ियों को चलने सवारियों को होगा फायदा
  3. 155 से अधिक रूटों पर दौड़ रहीं निगम की बसें

चंबा, संवाद सहयोगी। प्रदेश पथ परिवहन निगम चंबा डिपो को मिली बीएस-6 मॉडल की चार गाड़ियों को शिमला बैरागढ़ व चंबा शिमला सुपरफास्ट रूटों पर चलाया जाएगा। जबकि इन रूटों पर चलाई जा रही पुरानी गाड़ियों को हटा कर उन्हें लोकल रूटों पर भेजा जाएगा।

नई गाड़ियों को चलने सवारियों को होगा फायदा

बैरागढ़ शिमला व चंबा शिमला सुपर फास्ट रूटों पर चल रही गाड़ियां काफी पुरानी हो गई हैं। साथ ही इतने लंबे रूटों पर काफी समय से दौड़ रही गाड़ियों की कंडीशन बेहतर नहीं रह पाई है। ऐसे में निगम प्रबंधन ने इन गाड़ियों की जगह ही चंबा डिपो को मिली बीएस-6 मॉडल की गाड़ियों को भेजने का निर्णय लिया है। इन रूटों पर नई गाड़ियों के चलने से सवारियों का सफर भी आरामदायक होगा।

प्रदेश पथ परिवहन चंबा के पास 160 बसें

प्रदेश पथ परिवहन चंबा के पास मौजूदा समय में 160 के करीब बसें है। इनमें दो वॉल्वों, करीब छह गाड़ियां एसी व अन्य साधारण सहित जेएनएनयूआरएम की बसें शामिल हैं। जिनमें से करीब दस गाड़ियां चलने फिरने की कंडीशन में न होने के चलते बस स्टैंड में खड़ी थी। लेकिन निगम प्रबंधन ने इन गाड़ियों को धीरे धरे ठीक कर रूट पर चला दिया है।

155 से अधिक रूटों पर दौड़ रहीं निगम की बसें

इनमें से अब एक ही गाड़ी निगम के पास बची है, जो बस वर्कशॉप में खड़ी है। इस गाड़ी को भी निगम प्रबंधन द्वारा ठीक किया जा रहा है। मौजूदा समय में चंबा में कुल 155 से अधिक रूटों पर निगम की बसें दौड़ रही हैं। जिनमें अंतरराज्यीय,अंतर जिला व लोकल रूट शामिल हैं । लेकिन चार नई गाड़ियां मिलने व वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों को ठीक करने के बाद उन्हें रूट पर भेजने से अब निगम के 160 के करीब रूट बहाल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- पर्यटन पर पड़ रहा टैक्स बढ़ोतरी का असर, टूरिस्ट की आमद में हुई भारी गिरावट; कारोबारियों को हो रहा नुकसान

एक साल के भीतर मिली करीब 20 नई बसें

चंबा डिपो को एक साल के भीतर 20 के करीब नई बसें मिली हैं। इनमें छह बसें पिछले साल मिली थी। इनमें चार साधार व दो एसी बसें शामिल थी। वहीं इस साल अप्रैल माह में नौ ओर बसें मिली। यह बसें लंबी होने के चलते इन्हें लांग रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। वहीं दो दिन पहले बीएस-6 मॉडल की चार ओर बसें मिली हैं।

क्या बोले क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी?

चंबा के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शुगल सिंह ने कहा कि चंबा डिपो को बीएस-छह माडल की चार नई बसें मिली हैं। इन बसों को बैरागढ़ शिमला व चंबा शिमला सुपरफास्ट रूटों पर चलाया जाएगा। क्योंकि इन रूटों पर काफी लंबे समय से गाड़ियों दौड़ रही हैं। ऐसे में इन पुरानी बसों को हटा कर उन्हें लोकल रूटों पर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचलवासियों को राहत पैकेज के लिए करना पड़ेगा इंतजार, राशि में हो सकता है इजाफा; केंद्र के पास जाएगी सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।