विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा के पहाड़ी रोड पर गाड़ी की ब्रेक फेल, नीचे थी गहरी खाई; ड्राइवर की सूझबूझ के बावजूद 6 लोग घायल

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 04 Aug 2026 01:51 PM (IST)

चंबा के चुराह उपमंडल में एक टाटा सूमो के ब्रेक फेल होने पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को ...और पढ़ें

चंबा-चुराह रोड पर दुर्टटनाग्रस्त सूमो गाड़ी। जागरण

चंबा-चुराह रोड पर दुर्टटनाग्रस्त सूमो गाड़ी। जागरण

HighLights

  1. चंबा में टाटा सूमो के ब्रेक फेल हुए।

  2. चालक ने सूझबूझ से वाहन पहाड़ी से टकराया।

  3. गहरी खाई में गिरने से सभी यात्री बचे।

संवाद सहयोगी, तीसा (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में जिला चंबा के पहाड़ी रोड पर एक सूमो गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। उपमंडल चुराह के तरैला क्षेत्र में यह हादसा हुआ। टाटा सूमो वाहन एचपी 01 एच 1731 के अचानक ब्रेक फेल होने से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए चालक ने त्वरित सूझबूझ दिखाई और वाहन को सड़क के किनारे पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया, जिससे वाहन एक बड़े पत्थर से टकराकर रुक गया।

यदि चालक समय रहते वाहन को पहाड़ी के पत्थर से नहीं टकराता, तो गाड़ी गहरी खाई में गिर सकती थी। चालक के इस साहसिक फैसले से वाहन में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई, हालांकि इस हादसे में चालक सहित कुल छह लोग घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तुरंत उपचार के लिए भिजवाया गया। 

ये हुए घायल

घायलों में चालक जयदयाल पुत्र भगत राम निवासी गांव गगेई डाकघर बुंदेडी, दिपिका पत्नी ठाकुर लाल निवासी वीपीओ बुंदेडी, ममता पत्नी गोविंद सिंह निवासी गांव संलाचा डाकघर भजराड़ू, उनके पुत्र आर्यन, तथा सुंदरू पत्नी बलदेव निवासी वीपीओ बुंदेडी को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार एवं देखभाल के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है।

एक घायल टांडा रेफर

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मान सिंह पुत्र भागीरथ निवासी गांव धटी डाकघर बुंदेडी के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंबा से बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा कांगड़ा के लिए रेफर कर दिया गया है। 

उधर, स्थानीय पटवारी तरैला तहसील चुराह द्वारा रिपोर्ट तैयार कर आगामी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्या कहते हैं एसपी चंबा

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि चुराह तहसील के तरैला के पास ब्रेक फेल होने से एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: सिरमौर जिले में नदियों किनारे निर्माण पर एनजीटी का संज्ञान, पर्यावरणीय उल्लंघन पर DC को कार्रवाई का आदेश