Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंबा में बस स्टार्ट कर उतर गया ड्राइवर और चल पड़ी गाड़ी, रावी नदी किनारे गहरी खाई के पास हवा में अटकी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:24 PM (IST)

    चंबा में दुनाली बस स्टैंड पर एक बस चालक के उतरने के बाद खुद ही आगे खिसककर रावी नदी किनारे हवा में लटक गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री ...और पढ़ें

    चंब में दुनाली के पास हवा में अटकी बस। जागरण

    चंब में दुनाली के पास हवा में अटकी बस। जागरण

    HighLights

    1. चंबा में ड्राइवर के उतरते ही बस खुद चल पड़ी।

    2. बस रावी नदी किनारे गहरी खाई के पास हवा में लटकी।

    3. हादसे के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था।

    संवाद सहयोगी, होली (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में रविवार सुबह एक बस नदी में गिरने से बाल-बाल बची। चंबा-बतोट मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुनाली बस स्टैंड पर खड़ी ठाकुर बस सर्विस की एक गाड़ी बिना किसी चालक के अचानक खुद ही आगे खिसकने लगी और सड़क के किनारे नदी की तरफ हवा में लटक गई। 

    सुखद बात यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान बच गया।

    बस स्टार्ट कर उतर गया था ड्राइवर

    जानकारी के मुताबिक, यह बस रोज शाम को चंबा से चलकर रात को दुनाली में रुकती है और अगले दिन सुबह बटोट के लिए रवाना होती है। शनिवार रात भी बस दुनाली बस स्टेशन पर ही पार्क की गई थी। रविवार सुबह चालक ने बस को स्टार्ट किया और कुछ काम से नीचे उतर गया। 

    खुद ही चल पड़ी बस

    बताया जा रहा है कि बस में एयर प्रेशर बनते ही वह अचानक आगे की ओर रोल करने लगी और देखते ही देखते सड़क के अंतिम छोर पर जाकर टिक गई। बस का अगला हिस्सा हवा में झूलता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

    बड़ी लापरवाही

    घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि उस समय बस में सवारियां मौजूद होतीं, तो एक दर्दनाक हादसा हो सकता था। फिलहाल, स्थानीय लोगों की मदद से बस को सुरक्षित सड़क पर वापस खींचने के प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीकी खराबी या ब्रेक फेल होने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शिपकी ला से चीन सीमा व्यापार: 36 वस्तुओं का होगा निर्यात, 16 व्यापारियों का पहला दल रवाना; लौटने की समय सीमा तय