Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में पहाड़ी संकरी सड़क पर आगे से बस आती देखकर घबराया ड्राइवर, कार 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 13 May 2026 01:59 PM (IST)

    हिमाचल के चंबा में एक संकरी पहाड़ी सड़क पर बस देखकर घबराए कार चालक की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे का वीडियो बस के कैमरे में कैद हुआ है ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चंबा में संकरी सड़क पर कार खाई में गिरी।

    2. बस देख घबराया चालक, 200 फीट नीचे गिरी कार।

    3. हादसे में एक महिला की मौत, बेटा घायल।

    जागरण टीम, चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक बेहद खतरनाक सड़क हादसा पेश आया है। पहाड़ी व संकरी सड़क पर आगे से बस आती देख कार सवार घबरा गया व गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। उपमंडल सलूणी के अंतर्गत आने वाले तेलका-झोड़ा-गरझिंडू मार्ग पर यह हादसा हुआ। बस के कैमरा में इस हादसे का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है, जो बेहद डरावना लग रहा है।

    महिला की मौत व युवक घायल

    हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया है। मृतका की पहचान 65 वर्षीय सीता देवी पत्नी धर्म चंद गांव भेड़ोई, डाकघर बाड़का, उपतहसील तेलका के रूप में हुई है, जबकि उसका बेटा दर्शन कुमार घायल है।

    हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

    हादसा दो दिन पहले हुआ है, लेकिन इसका लाइव वीडियो सामने आया है। दर्शन कुमार व उसकी मां तेलका में सत्संग में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे। 

    हड़बड़ाहट में 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार

    नलेली मोड़ पर दूसरी तरफ से आ रही बस को पास देने की हड़बड़ाहट में कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। लोगों ने कार सवार दोनों घायल मां-बेटे को सड़क तक पहुंचाया, जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलका ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कालेज एवं अस्पताल चंबा रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान सीता देवी की मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें: शिमला शहर में बाइक शोरूम में भड़की आग, कार सहित 33 दोपहिया वाहन जले; धुएं का गुबार देख सहमे लोग

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में पांवटा साहिब के जंगल में मिली महिला की अधजली लाश, हत्या के बाद जलाने की आशंका; पुलिस ने सील किया एरिया 


    खबरें और भी