हिमाचल में पांवटा साहिब के जंगल में मिली महिला की अधजली लाश, हत्या के बाद जलाने की आशंका; पुलिस ने सील किया एरिया
पांवटा साहिब के कोलर गांव के जंगल में एक महिला का 95 प्रतिशत जला हुआ शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या के बाद शव जलाने की आशंका जता ...और पढ़ें

पांवटा साहिब के जंगल में महिला की अधजली लाश मिली है।
HighLights
पांवटा साहिब के जंगल में मिली महिला की अधजली लाश।
शव 95 प्रतिशत जला हुआ, पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस हत्या के बाद शव जलाने की आशंका जता रही।
जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांवटा साहिब उपमंडल में कोलर गांव के समीप जंगल में एक महिला की अधजली लाश मिली है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शव करीब 95 प्रतिशत तक जला हुआ है, जिसके चलते यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतका शादीशुदा थी, युवती या नाबालिग लड़की थी।
जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी व्यक्ति ने जंगल में आग जलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने सिर्फ इतना अंदाजा लगाया है कि शव महिला का है। फोरेंसिक जांच के बाद ही उम्र और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
पूरा इलाका किया सील
वहीं डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर और माजरा पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम को जुन्गा शिमला से मौके पर बुलाया गया है।
क्या हत्या के बाद जलाया गया शव
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने महिला के शव को यहां लाकर आग लगाई है। हालांकि यह अभी जांच का विषय है कि महिला की हत्या घटनास्थल पर की गई या कहीं और हत्या करने के बाद शव को जंगल में जलाया गया।
गुमशुदा महिलाओं की जानकारी खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी खंगाली, लेकिन अभी तक किसी लापता महिला का सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस को भी सूचना दे दी है।
खबरें और भी
फिलहाल जांच में यही संभावना जताई जा रही है कि किसी दूसरे राज्य के व्यक्ति ने महिला के शव को यहां लाकर जलाया हो सकता है।
क्या कहते हैं एसपी सिरमौर
जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने महिला की अधजली लाश मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, राहगीर को टक्कर मारने के बाद किया तलवारों से हमला; थाने में हंगामा
यह भी पढ़ें: हिमाचल के जोगेंद्रनगर में स्कूल के बाहर मची चीख-पुकार, रंगड़ों के हमले में बच्चों सहित उनकी मां भी घायल