Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंबा के जालपा माता मंदिर में लगा दी आग, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश; मुस्लिम लड़के पर FIR दर्ज

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 07 Mar 2026 12:04 PM (IST)

    चंबा के कलियूं गांव में प्राचीन जालपा माता मंदिर में शुक्रवार रात आग लगा दी गई। ग्रामीणों ने 12 वर्षीय मुस्लिम लड़के पर आग लगाने का आरोप लगाया, जिससे ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चंबा के जालपा माता मंदिर में आगजनी की घटना।

    2. 12 वर्षीय मुस्लिम लड़के पर आग लगाने का आरोप।

    3. हिंदू संगठनों ने विरोध जताया, पुलिस जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंबा की जडेरा पंचायत के कलियूं गांव में स्थित प्राचीन जालपा माता मंदिर में शुक्रवार रात आग लगा दी गई, इस घटना से समूचे क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के एक 12 वर्षीय लड़के ने मंदिर के भीतर आग लगा दी, जिससे माता की मूर्ति और उन्हें अर्पित पवित्र कपड़े बुरी तरह झुलस गए।

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को जब मंदिर में आग लगाई गई ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। ग्रामीणों ने मौके पर एकत्रित होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते ग्रामीण न पहुंचते, तो आग पूरे मंदिर परिसर को अपनी चपेट में ले सकती थी।

    घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना सदर थाना चंबा को दी गई। मामला संवेदनशील होने के कारण थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ देर रात ही मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपित नाबालिग लड़के और उसके स्वजन को थाने में तलब किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 

    हिंदू संगठनों में आक्रोश

    इस घटना के बाद से कलियूं गांव और आसपास के क्षेत्रों में माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। इस घटना को लेकर बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में पुलिस थाना चंबा पहुंचे और घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज करवाया।

    संगठनों ने मांग की है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली इस हरकत के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जाए। 

    क्या कहते हैं एसपी चंबा

    एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि जालपा माता मंदिर में आग के मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

    यह भी पढ़ें: मणिकर्ण गुरुद्वारा परिसर में व्यक्ति का शव बरामद, मोगा के युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

    खबरें और भी