Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मणिकर्ण गुरुद्वारा परिसर में व्यक्ति का शव बरामद, मोगा के युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

    By Davinder Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 05 Mar 2026 04:24 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तीन मौत के मामले सामने आए हैं। मणिकर्ण गुरुद्वारा परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई ...और पढ़ें

    मणिकर्ण गुरुद्वारा में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

    मणिकर्ण गुरुद्वारा में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

    HighLights

    1. मणिकर्ण गुरुद्वारा परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

    2. मोगा के मनदीप सिंह की बीपी बढ़ने से मृत्यु हुई।

    3. भुंतर में 80 वर्षीय महिला की जहरखुरानी से मौत।

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू स्थित मणकर्ण गुरुरद्वारा में शव बरामद हुआ है। मणिकर्ण गुरुद्वारा परिसर में शौचालय के पास एक अज्ञात व्यक्ति छाती के बल मृत अवस्था में पाया गया। घटना तीन मार्च की है। काफी प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं तथा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

    जिले में तीन मौत के मामले

    जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौतों के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और तथ्यों की जांच की जा रही है। 

    बीपी बढ़ने से मोगा के युवक की गई जान

    दूसरे मामले में मणिकर्ण थाना क्षेत्र के अंतर्गत 30 वर्षीय मनदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी गांव व डाकघर डुडीके, तहसील व जिला मोगा (पंजाब) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बीपी बढ़ने के कारण उसका मित्र उसे उपचार के लिए सीएचसी जरी ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस संबंध में भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    भुंतर में 80 वर्षीय महिला की मौत

    तीसरे मामले में भुंतर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गड़सा निवासी 80 वर्षीय डेहरी देवी की जहरखुरानी के मामले में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाते हुए जांच आरंभ कर दी है।

    क्या कहते हैं एसपी

    पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: शिमला में 19 रैपिड रिस्पांस राइडर होंगे तैनात, सेक्टर में बांटा गया शहर; संवेदनशील क्षेत्र किए चिह्नित

    यह भी पढ़ें: शिमला में न्यू प्रेम बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे से एक किलोमीटर पहले हुआ था टायर पंक्चर; यात्रियों में चीखो पुकार मची 


    खबरें और भी