विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला के छराबड़ा में न्यू प्रेम बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 यात्री थे सवार; तकनीकी खामी के कारण हुआ हादसा

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 05 Mar 2026 01:58 PM (IST)

शिमला के छराबड़ा में गुरुवार को शिमला से ठियोग जा रही न्यू प्रेम बस तकनीकी खराबी के कारण सड़क से ...और पढ़ें

शिमला से चिड़गांव जा रही न्यू प्रेम बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

शिमला से चिड़गांव जा रही न्यू प्रेम बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

HighLights

  1. शिमला के छराबड़ा में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।

  2. तकनीकी खराबी के कारण बस नाली में जा गिरी।

  3. बस में सवार 25 यात्री सुरक्षित, कोई घायल नहीं।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
राजधानी शिमला से ठियोग की तरफ जा रही एक निजी बस वीरवार को छराबड़ा में अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। छराबड़ा में तकनीकी खामी के कारण यह बस पहाड़ी की तरफ नाली में जा गिरी। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। 

जानकारी के अनुसार यह बस सुबह शिमला से ठियोग की ओर रवाना हुई थी। जब बस छराबड़ा क्षेत्र के समीप पहुंची तो अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि खराबी के कारण चालक बस पर पूरा नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से हल्का सा उतरकर किनारे बनी नाली में टेढ़ी होकर रुक गई। 

25 यात्री थे सवार

बस में उस समय करीब 25 यात्री सवार थे। घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्री घबरा गए, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया।

गति तेज होती तो तय था बड़ा नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सड़क किनारे नाली में एक ओर झुक गई थी। यही वजह रही कि बड़ा हादसा टल गया। यदि बस की रफ्तार अधिक होती या सड़क पर ज्यादा ढलान होती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: हुड़दंगबाज बाइक सवारों पर मनाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 के चालान किए; डीएसपी ने दे दी चेतावनी

यह भी पढ़ें: हिमाचल राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए नहीं पहुंचे CM, नामांकन में देरी की क्या है वजह?