विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हुड़दंगबाज बाइक सवारों पर मनाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 के चालान किए; डीएसपी ने दे दी चेतावनी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 05 Mar 2026 01:39 PM (IST)

मनाली पुलिस ने चार दिनों में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 1000 से अधिक बाइक सवारों के चालान ...और पढ़ें

पर्यटन नगरी मनाली में हुड़दंग मचाने वाले बाइक सवार। जागरण

पर्यटन नगरी मनाली में हुड़दंग मचाने वाले बाइक सवार। जागरण

HighLights

  1. चार दिनों में 1000 से अधिक बाइक चालान काटे।

  2. बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग मुख्य उल्लंघन पाए गए।

  3. पुलिस ने नियमों के पालन की अपील की, कार्रवाई जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में पुलिस ने चार दिनों में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले एक हजार से अधिक दोपहिया सवारों के चालान काटे हैं। इन दिनों पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक बाइक पर मनाली आ रहे हैं। मनाली सहित यह पर्यटक सिस्सू और अटल टनल रोहतांग भी जा रहे हैं। 

पुलिस की माने तो पिछले कुछ दिनों के दौरान यह पाया गया कि कुछ बाइक सवार सरेआम मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। इनमें अधिकांश मामले बिना हेल्मेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों की अवहेलना से संबंधित पाए गए।

मनाली पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों के दौरान 1000 से अधिक बाइक सवारों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए हैं। 

पहाड़ों में लापरवाही पड़ सकती है भारी

मनाली पुलिस सभी बाइक सवारों से विशेष रूप से निवेदन कर रही है कि हेल्मेट पहनना उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। पहाड़ी क्षेत्रों में लापरवाही से वाहन चलाना जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मनाली पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

डीएसपी मनाली बोले, जारी रहेगी कार्रवाई

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोपहिया सवारों सहित साथ बैठे हुए व्यक्ति को भी हेल्मेट पहनना जरूरी है। साथ ही निर्धारित गति सीमा का भी चालक को ध्यान रखना चाहिए। जिन भी चालकों ने नियम तोड़े हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है जो आगे भी लगातार जारी रहेगी। चार दिन के भीतर एक हजार चालान काटे गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में राष्ट्रीय लोक अदालत में 62 हजार मामलों के निपटारे की तैयारी, लंबित विवाद का एक दिन में होगा समाधान