विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा सड़क हादसे ने ले ली 3 सगे भाइयों की जान, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत; खाई में बिखरे पड़े थे 7 शव

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 18 Jun 2026 11:39 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 18 Jun 2026 04:49 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन सगे भाई ...और पढ़ें

चंबा में सड़क हादसे में मारे गए लोगों के फाइल फोटो।

चंबा में सड़क हादसे में मारे गए लोगों के फाइल फोटो।

HighLights

  1. चंबा में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत।

  2. मृतकों में 3 सगे भाई और एक ही परिवार के 6 सदस्य।

  3. मुंडन समारोह से लौटते समय बोलेरो खाई में गिरी।

जागरण टीम, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। चंबा-मानी झुलाड़ा सड़क पर मशरूड के पास छतरुड नामक स्थान पर रात करीब दो से तीन बजे के बीच यह हादसा हुआ। बोलेरो गाड़ी सड़क से गहरी खाई में गिरी। हादसे में पंचायत सपडोट के 6 लोग मोती सिंह, देवराज व चुन्नी लाल सभी पुत्र परसो राम तीनों भाइयों की मौत हो गई। इनमें मोती लाल आईटीबीपी में तैनात थे व कुछ दिन बाद ड्यूटी पर लौटना था। 

Chamba Accident 9

गाड़ी में सवार तीन महिलाओं सहित चालक की भी मौत हो गई। निमो देवी पत्नी मोती सिंह इन दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई, कुंता देवी पत्नी करम सिंह और चौथे भाई की बेटी अनीता पुत्री धर्म सिंह की भी जान चली गई। गाड़ी के ड्राइवर मनोहर लाल पुत्र धारो गांव टोपड़ा ग्राम पंचायत कुठेहड़ की मौके पर ही मौत हो गई। 

Chamba Accident 11

मुंडन समारोह से लौट रहा था परिवार

ये लोग पंचायत कादला में अपने रिश्तेदार के यहां एक मुंडन संस्कार में गए थे और कार्यक्रम को अटेंड करने के बाद यह सब लोग एक बोलेरो में बैठकर अपने घर की ओर जा रहे थे कि उक्त स्थान पर हादसा हो गया।

रात को नहीं लगी हादसे की भनक

रात को हादसा होने की किसी को भी भनक नहीं लगी। सुबह स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो सड़क से नीचे गाड़ी के कुछ पार्ट देखे गए। स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने आसपास पड़ोस के लोगों को भी इकट्ठा किया तो देखा कि काफी नीचे जाकर एक बोलेरो गिरी हुई थी व लोग हताहत होकर पड़े थे।

Chamba Accident 10

विधवा भाभी व मां का भी सहारा था मनोहर

हादसे में मारे गए चालक मनोहर लाल की पत्नी व 7 व 12 साल के दो बच्चे हैं। मनोहर लाल के भाई की भी मृत्यु हो चुकी है। मनोहर लाल के पिता की भी मृत्यु होने के बाद घर के समस्त सदस्यों की जिम्मेवारी मनोहर लाल पर ही थी, लेकिन अब उक्त हादसे में मनोहर लाल के मारे जाने पर परिवार का सहारा छिन गया है। मनोहर लाल विधवा भाभी व माता का भी सहारा था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के चंबा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के 6 लोगों सहित 7 की मौत

यह भी पढ़ें: मनाली हाईवे पर यहां बरसात में कभी धंस सकता है पहाड़, डयोड मोड़ पर सबसे संवेदनशील बना फोरलेन का हिस्सा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।