विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के चंबा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के सात लोगों की मौत

Published: Thu, 18 Jun 2026 08:51 AM (GMT+05:30)

चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास एक बोलेरो खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। ये लोग मुंडन संस्कार से लौट रहे थे।

हिमाचल के चंबा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी (जागरण फोटो)

हिमाचल के चंबा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी (जागरण फोटो)


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंबा। पुखरी के अंतर्गत चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई बोलेरो (एचपी-01सी-2581) ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की बताई जा रही है।

मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। महल गांव के लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने गए थे। धाम खाने के बाद सभी लोग बोलेरो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान छतरूंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-06-18 at 08.32.17

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने का कार्य किया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।

WhatsApp Image 2026-06-18 at 08.32.18 (1)

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि सड़क पर सुरक्षा प्रबंध होते तो संभवतः इस बड़े हादसे को टाला जा सकता था। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

छतरूंड के समीप बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे में मृतकों और घायलों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। -विजय कुमार सकलानी पुलिस अधीक्षक, चंबा

यह भी पढ़ें- चंबा हादसे ने लील ली 3 सगे भाइयों की जिंदगी, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत से लोग सन्न; खाई में बिखरे पड़े थे 7 शव

यह भी पढ़ें- नैनीताल से लौटते समय खाई में गिरा यूपी के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर, दो महिलाओं की मौत; कई घायल

 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।