Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंबा में रेलिंग तोड़कर हाईवे पर जा गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, दो हिस्सों में टूटा; ड्राइवर और 12 वर्षीय बेटा गंभीर

    By Suresh Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 10 Jun 2026 05:12 PM (GMT+05:30)

    चंबा के तुनुहट्टी में सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए हाईवे पर जा गिरा और दो हिस्सों में टूट गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चा ...और पढ़ें

    चंबा के तुनुहट्टी में दो हिस्सों में बंटा ट्रक।

    चंबा के तुनुहट्टी में दो हिस्सों में बंटा ट्रक।

    HighLights

    1. तुनुहट्टी में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गिरा।

    2. ट्रक दो हिस्सों में टूटा, चालक-बेटा गंभीर घायल।

    3. स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य किया, पुलिस जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, बकलोह (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक बेहद भयानक हादसा हुआ है। उपमंडल डलहौजी के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी के समीप बुधवार को यह हादसा पेश आया। नालागढ़ से चंबा की ओर सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर जा गिरा। नीचे गिरते ही ट्रक दो हिस्सों में टूट गया। 

    हादसे में चालक और उसका 12 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चुवाड़ी सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

    तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा ट्रक ड्राइवर

    बुधवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक (एचपी-24डी-7230) तुनुहट्टी के समीप एक तीखे मोड़ पर पहुंचा तो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। देखते ही देखते ट्रक सड़क से बाहर निकल गया और लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया।

    नालागढ़ निवासी पिता-पुत्र घायल

    हादसे में चालक 38 वर्षीय जसवीर सिंह निवासी नालागढ़ तथा उसका 12 वर्षीय बेटा वंश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

    काफी मशक्कत के बाद ट्रक से निकाले घायल

    काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए हरिगिरी अस्पताल ककीरा पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चुवाड़ी अस्पताल रेफर कर दिया। 

    खबरें और भी

    प्रत्यक्षदर्शी क्या बोले

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    तीखे मोड़ पर फिर हुआ हादसा

    स्थानीय लोगों का कहना है कि तुनुहट्टी के इस मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके यहां सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत नहीं किया गया। सोमवार को हुए हादसे ने एक बार फिर इस स्थान की संवेदनशीलता को उजागर कर दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

    तुनुहट्टी के समीप हुए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। दुर्घटना में घायल चालक और उसके पुत्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने यातायात सुचारू कर दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की जाती है।
    -विजय कुमार सकलानी, पुलिस अधीक्षक, चंबा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में मंदिर तक पहुंची जंगल की आग में फंस गए 500 लोग, डॉ. वैशाली की सूझबूझ और साहस से टली बड़ी त्रासदी