विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पति की प्रताड़ना से तंग आकर निगला जहर', चंबा की 28 वर्षीय महिला ने मरने से पहले पुलिस को दिया बयान

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 06 Sep 2026 03:27 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2026 03:29 PM (IST)

चंबा के भटियात में 28 वर्षीय रूबी ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगलकर जान दे दी। मरने ...और पढ़ें

भटियात की रूबी का फाइल फोटो

भटियात की रूबी का फाइल फोटो

HighLights

  1. भटियात में 28 वर्षीय महिला ने जहर निगलकर जान दी।

  2. मृत्यु से पहले पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

  3. महिला के दो छोटे बच्चे, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप।

संवाद सहयोगी, चुवाड़ी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में जिला चंबा के भटियात में थकोली नामक गांव में 28 बर्षीय महिला ने जहर निगलकर जान दे दी। 28 बर्षीय रूबी का मायका गांव गोला के भ्योरा में है, जिनकी शादी लगभग आठ साल पहले सिहुंता के नजदीक थकोली नामक गांव में 35 वर्षीय पवन कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लगातार प्रताड़ना सहने के बाद रूबी ने जहर (गेहूं में डालने वाली दवा) निगल ली। 

पुलिस को दिए बयान

ससुराल पक्ष पीड़िता को प्रथम उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर ले गए, जहां पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए, जिसमें महिला ने अपने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

शाहपुर से टांडा रेफर की महिला

गंभीर स्थिति को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे महिला को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। 

बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महिला के इस कदम से उसके 4 और 7 साल के दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। बच्चे मां को ढूंढ रहे हैं, उन्हें पता नहीं है कि उनकी मां अब कहां चली गई है।

ससुराल पक्ष पर जड़े कई गंभीर आरोप

दूसरी तरफ मायका पक्ष गहरे सदमे में है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप जड़े हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से हमारी बेटी को सास-ससुर व उसके पति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने अपनी छोटी बहन को सारी बातें बताई थी। आखिर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी। 

यह भी पढ़ें: मंडी के थुनाग में खड्ड पार करते समय संतुलन बिगड़ने से बह गया व्यक्ति, पत्थर के साथ सिर टकराने से मौत