मंडी के थुनाग में खड्ड पार करते समय संतुलन बिगड़ने से बह गया व्यक्ति, पत्थर के साथ सिर टकराने से मौत
मंडी जिले के थुनाग में खड्ड पार करते समय संतुलन बिगड़ने से एक व्यक्ति पानी में गिर गया और पत्थरों ...और पढ़ें

मंडी के थुनाग में खड्ड में बहने से व्यक्ति की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
थुनाग खड्ड पार करते समय व्यक्ति का संतुलन बिगड़ा।
पत्थरों से सिर टकराने और डूबने से हुई मौत।
पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली।
संवाद सहयोगी, थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में रविवार को खड्ड पार करते समय व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। थुनाग खड्ड को पार करते समय संतुलन बिगड़ने से तुलसी राम पुत्र धर्म सिंह पानी में गिर गया व पत्थरों से टकराने और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।
लोगों ने देखा अचेत हालत में
स्थानीय निवासियों ने सुबह खड्ड में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत जंजैहली पुलिस थाना तथा स्थानीय प्रशासन को सूचित किया।
सिर पर गंभीर चोट
पुलिस दल ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को नागरिक चिकित्सालय बगस्याड़ भेजा। प्राथमिक जांच में पांव फिसलने और सिर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु की आशंका जताई गई है।
हालांकि, वास्तविक कारण शव परीक्षण के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया है।
क्या कहना है प्रशासन का
एसडीएम संजीत शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में मानसून की रफ्तार हुई धीमी, भारी बारिश के आसार कम; कैसा रहेगा आज का मौसम?
यह भी पढ़ें: मणिमहेश में बदली परंपरा, डल झील में महिलाओं के स्नान पर रोक; पुजारियों ने आपदा का हवाला देकर लिया निर्णय
