चंबा में शुरू होंगे 596 करोड़ रुपये के विकास कार्य, CM सुक्खू की घोषणा; 332 करोड़ के 26 शिलान्यास व उद्घाटन किए
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया और ₹596 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों की घोषणा की। ...और पढ़ें

चंबा में विकास परियोजना के उद्घाटन के दौरान सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।
HighLights
चंबा में ₹596 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य शुरू होंगे।
₹175 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।
जिला परिषद कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक बुलाई जाएगी।
जागरण टीम, चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला में पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के भवन का उद्घाटन करने के दौरान प्रदेश की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए अगले 2 से 3 महीनों के भीतर करीब 596 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने चंबा विधानसभा क्षेत्र में 333.25 करोड़ रुपये लागत की 26 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला चंबा में सड़कों के नेटवर्क को सुदृढ़ बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
शिमला में होगी उच्चस्तरीय बैठक
कर्मचारियों की मांगों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषद कैडर के तकनीकी सहायकों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही शिमला में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस बैठक में कर्मचारियों के हित में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
भाजपा के कारण पैदा हुई वित्तीय समस्या
विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषद कैडर कर्मचारियों के वेतन और भुगतानों की व्यवस्था मनरेगा के माध्यम से की जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार की नीतियों के कारण इसे बंद कर दिया गया, जिससे भुगतान में दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इन सभी प्रशासनिक और वित्तीय अड़चनों को दूरकर प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं का स्थाई समाधान निकालेगी।
खबरें और भी
इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, चंबा के 158 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 200 बिस्तरों वाले भवन का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 14.11 करोड़ रुपये की लागत से शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी-चंबा सड़क, 13.65 करोड़ रुपये की लागत से परेल से कोहलड़ी सड़क, 11.53 करोड़ रुपये की लागत से परेल मार्ग से चंबा-बनीखेत सड़क, 6.85 करोड़ रुपये की लागत से लुड्डू से घरमाड़ी सड़क, 5.78 करोड़ रुपये की लागत से सराहन-रान सड़क, 5.68 करोड़ रुपये की लागत से भनेरा-देवीदेहरा-रठियार से मनकोट सड़क के उन्नयन तथा 4.61 करोड़ रुपये की लागत से करियां-भरियां-कोठी सड़क पर रावी नदी पर निर्मित बॉक्स गर्डर पुल का भी लोकार्पण किया।
इन योजनाओं का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ने चंबा के भगत में 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली वाहन पार्किंग (चरण-1), 12.59 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले द्रबला गांव के संपर्क मार्ग, 5.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सनोथा संपर्क मार्ग, 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले साच-फतेहपुर सड़क, 2.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाणु गांव के संपर्क मार्ग, 4.24 करोड़ रुपये की लागत से द्रडा सेरू संपर्क मार्ग, 10.24 करोड़ रुपये की लागत से घरग्राम गांव संपर्क मार्ग, 6.05 करोड़ रुपये की लागत से घतरेड़ गांव संपर्क मार्ग, 2.83 करोड़ रुपये की लागत से छांजून गांव संपर्क मार्ग, 2.63 करोड़ रुपये की लागत से रुंडेगा गांव संपर्क मार्ग, 4.25 करोड़ रुपये की लागत से बसोधन गांव संपर्क मार्ग, 4.09 करोड़ रुपये की लागत से मंगला-ओहली-भरियां-कपाड़ा-जरीन सड़क, 6.53 करोड़ रुपये की लागत से मानकोट गांव संपर्क मार्ग, 5.96 करोड़ रुपये की लागत से चंबा-मलूना-कठना सड़क, 6.58 करोड़ रुपये की लागत से राजेरा से बैली सड़क, 4.49 करोड़ रुपये की लागत से करियां से बैली सड़क तथा 3.72 करोड़ रुपये की लागत से सरोल स्थित कुष्ठ अस्पताल परिसर में जिला औषधि भंडार एवं टीकाकरण भंडार का शिलान्यास किया।