चंबा में छोटी सी दुकान पर बाल कटवाने पहुंच गए CM सुक्खू, सादगी देख लोग हुए हैरान; मुख्यमंत्री को देखने उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा बाजार में एक छोटी सी दुकान पर बाल कटवाकर अपनी सादगी का परिचय दिया। उनके इस सहज अंदाज को देखकर लोग हैरान रह गए ...और पढ़ें
-1785686567184_m.webp)
चंबा में छोटी सी दुकान पर बाल कटवाने पहुंच गए CM सुक्खू। फोटो जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंबा बाजार में छोटी दुकान पर बाल कटवाए।
बिना किसी तामझाम के आम ग्राहक की तरह कुर्सी पर बैठे।
उनकी सादगी और सहजता ने लोगों का दिल जीत लिया।
जागरण संवाददाता, चंबा। रविवार शाम चंबा शहर में उस वक्त हर कोई ठिठक गया, जब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का काफिला मिंजर प्रवाहित करने के बाद चंबा बाजार में रुका। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले मुख्यमंत्री सीधे एक छोटी सी खोखानुमा हेयर कटिंग की दुकान में दाखिल हुए और आम ग्राहक की तरह कुर्सी पर बैठ गए। दुकान के बाहर खड़े लोग पहले तो एक-दूसरे का चेहरा देखते रहे फिर कुछ ही मिनटों में खबर पूरे बाजार में फैल गई।
मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता और तामझाम के आराम से बाल कटवाए। इस दौरान न कोई विशेष इंतजाम दिखा और न ही किसी तरह की जल्दबाजी। दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुटती गई। कई लोगों ने मोबाइल निकालकर तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए, जबकि आसपास मौजूद दुकानदार भी अपनी दुकानें छोड़ यह नजारा देखने पहुंच गए।
लोगों को भाया सीएम का अंदाज
बाल कटवाने के बाद मुख्यमंत्री ने मुस्कुराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। उनका यह सहज अंदाज लोगों को खूब भाया। बाजार में मौजूद लोगों का कहना था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री जिस सहजता से एक सामान्य व्यक्ति की तरह छोटी-सी दुकान में पहुंचकर बाल कटवा सकता है, वह उनकी सादगी का परिचायक है।
रविवार शाम चंबा बाजार में मुख्यमंत्री का यह अनौपचारिक पड़ाव देर तक चर्चा का विषय बना रहा। मिंजर मेले की रौनक के बीच यह दृश्य लोगों के लिए किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं था। बाजार में देर शाम तक बस एक ही चर्चा रही।
खबरें और भी
जब छोटी सी दुकान पर बाल कटवाने पहुंच गए सीएम सुक्खू, चंबा बाजार में आम ग्राहक की तरह बैठे देख लोग हुए हैरान pic.twitter.com/DvyGIeOR9b
— sushil kumar (@sushil1641993) August 3, 2026