Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंबा बस स्टैंड पर अचानक रुका CM का काफिला, छोटे से सैलून में कटवाए बाल; 500 रुपये के साथ यादगार में दे गए अपनी टोपी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:36 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा दौरे के दौरान ओल्ड बस स्टैंड के एक खोखे में बाल कटवाए और दुकानदार विनोद से बातचीत की। सीएम ने विनोद को 500 ...और पढ़ें

    चंबा में खोखे पर बाल कटवाने पहुंचे सीएम सुक्खू।

    चंबा में खोखे पर बाल कटवाने पहुंचे सीएम सुक्खू।

    HighLights

    1. सीएम सुक्खू ने चंबा में खोखे में बाल कटवाए।

    2. दुकानदार विनोद से बातचीत की, 500 रुपये और टोपी दी।

    3. सीएम ने 25 पक्की दुकानें बनाने का वादा किया।

    संवाद सहयोगी, चंबा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का रविवार को चंबा दौरे के दौरान एक बेहद खास अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री बिना किसी तामझाम के ओल्ड बस स्टैंड के खोखे में चल रही हेयरकट की दुकान पर बाल कटवाने के लिए पहुंच गए।

    दुकान के मालिक विनोद ने बताया कि अचानक पहुंचे सीएम ने बाल काटने के लिए कहा तो मैंने तुरंत कुर्सी पर बैठने का आग्रह किया। सीएम ने बाल कटवाने के दौरान परिवार के बारे में पूछा। काम कैसा है, गुजारा कैसे चलता है।

    मैंने कहा कि पहले बस स्टैंड यहीं था तो कमाई अच्छी थी, लेकिन अब थोड़ा काम कम है। खोखे को देखकर सीएम ने कहा कि यहां सभी लोगों के लिए 25 पक्की दुकानें बनाई जाएंगी। इसी वार्तालाप के बीच बाल काटने का काम पूरा हो गया।

    सीएम ने पैसे के बारे में पूछा तो मैंने इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने जेब से 500 रुपये का नोट निकाला और मुझे थमा दिया। इस दौरान सीएम जिस टोपी को पहनकर आए थे वह भी विनोद को दे दी।

    खबरें और भी

    सीएम के साथ बातचीत से भावुक हुए विनोद ने कहा कि यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल हैं कि प्रदेश के मुखिया मेरी दुकान पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विधायक नीरज नैयर दुकान के अंदर बैठे रहे जबकि डीसी भी साथ मौजूद रहे।