विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंबा में बस पर अचानक पहाड़ से आकर गिरा मलबा, ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बड़ा हादसा होने से टला

Published: Sat, 22 Feb 2025 03:08 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर दौड़ रही ...और पढ़ें

दुर्घटनाग्रस्त बस की तस्वीर जिस पर मलबा गिरा था
दुर्घटनाग्रस्त बस की तस्वीर जिस पर मलबा गिरा था

संवाद सहयोगी, तीसा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर दौड़ रही निजी बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा।

इससे बस अनियंत्रित हो गई और अगला हिस्सा सड़क से बाहर चला गया। हालांकि,चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई।

मलबे की चपेट में आने से दो यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे मंगली-चंबा रूट पर चलने वाली निजी बस अपने रूट पर जा रही थी।

इस दौरान जब बस बड़ोह नामक स्थान पर पहुंची तो पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलवा बस पर आ गिरा। पहाड़ी से अचानक गिरे मलबे का आभास होते ही चालक ने बिना समय गंवाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाकर बस को खाई में गिरने से रोका।

यह भी पढ़ें-हिमाचल में नशा करनेवालों के खिलाफ सरकार सख्त, विधानसभा में पेश किया जाएगा कानून

बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंची, सभी सवारियां सुरक्षित 

मलबे की वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पहुंची। इससे बस में मौजूद करीब 15 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने सभी 15 सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

हादसे में दो सवारियां घायल हुईं 

हालांकि दो सवारियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया है। यदि चालक ने समय रहते सूझबूझ नहीं दिखाई होती या अत्यधिक मात्रा में मलवा बस पर आकर गिरता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

पुलिस ने मामले की पुष्टि की

उधर एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मलबा गिरने से यह घटना हुई है।

वहीं एक दूसरी खबर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मनाली-केलंग मार्ग 24 घंटे के भीतर बहाल कर दिया। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर डेढ़ से दो फीट हिमपात होने के कारण मनाली-केलंग मार्ग बंद था। वर्षा व हिमपात से कृषि और बागवानी को संजीवनी मिली है। किसानों व बागबानों को लगातार सूखे से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग ने अब 25 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने की चेतावनी दी है। तीन दिन तक हिमपात और वर्षा की संभावना जताई गई है। 25 फरवरी तक एक-दो स्थानों पर वर्षा और हिमपात की संभावना है। हालांकि अधिकतर स्थानों पर धूप खिले रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।