यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chamba: गोल्डन गर्ल सीमा ने फिर रचा इतिहास, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक; CM सुक्खू ने दी बधाई
हिमाचल प्रदेश के चंबा की उड़नपरी व गोल्डन गर्ल सीमा (Golden Girl Seema) ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। सीमा की जीत पर मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

HighLights
- सीमा कड़ी मेहनत के दम पर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी हैं।
- वर्तमान में राष्ट्रीय एथलेटिक्स शिविर बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं।
- सीमा ने अपने शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। -सीएम सुक्खू
संवाद सहयोगी, चंबा। उड़नपरी व गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चंबा जिला की बेटी सीमा ने एक बार फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। सीमा ने 11 से 15 अक्टूबर तक बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।
सीमा कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक कर चुकी हासिल
चंबा की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के एक छोटे से गांव रेटा से संबंध रखने वाली सीमा कड़ी मेहनत के दम पर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी हैं। सीमा वर्तमान में राष्ट्रीय एथलेटिक्स शिविर बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मेडिकल जांच कराने के बाद वापस लौटे Dalai Lama, कांगड़ा एयरपोर्ट पर भक्तों ने किया स्वागत
सीमा का लक्ष्य 2024 में पेरिस में आयोजित होने वाली ओलिंपक में देश के लिए पदक लाना है। सीमा ने अपनी उपलब्धि के लिए प्रशिक्षकों और साई, एनसीओइ भोपाल के खेल स्टाफ को श्रेय दिया है।
हौसले की उड़ान हैं बेटियां,
प्रदेश की शान हैं बेटियां।
प्रदेश के चम्बा जिले की बेटी सीमा को बेंगलुरु में अयोजित 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलैटिक्स चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। सीमा ने अपने शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम… pic.twitter.com/eLEJldXzjZ
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) October 13, 2023
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई
सीमा की जीत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, 'सीमा ने अपने शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। प्रदेश की यह बेटी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते है। मुझे पूरा विश्वास है कि सीमा भविष्य में भी इसी प्रकार प्रदेश को गौरवान्वित करती रहेंगी।'
यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ी मुहिम, बिश्नोई गैंग के सदस्य समेत दो गिरफ्तार