विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधायक हंसराज का एक और कथित ऑडियो वायरल, महिला बोली- तुमने हर बार ठगा; कोर्ट से अग्रिम जमानत पर भी आया फैसला

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 22 Nov 2025 04:32 PM (IST)

चंबा से भाजपा विधायक हंसराज का एक और ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला उन पर बार-बार धोखा देने ...और पढ़ें

विधायक हंसराज का एक और ऑडियो वायरल हो हुआ है।

विधायक हंसराज का एक और ऑडियो वायरल हो हुआ है।

HighLights

  1. विधायक हंसराज का नया ऑडियो वायरल

  2. महिला ने लगाए गंभीर आरोप

  3. कोर्ट से अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित

जागरण संवाददाता, चंबा। यौन शोषण मामले में घिरे चुराह के भाजपा विधायक डॉ. हंसराज का अब एक और महिला के साथ कथित बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

वायरल ऑडियो में महिला रोते हुए आरोप लगा रही है कि विधायक ने उसे बार-बार धोखा दिया और उसके विश्वास का दुरुपयोग किया। महिला रोते हुए बोल रही है कि तुमने हर बार मुझे ठगा है। महिला किसी से पैसे के लेनदेन की बात भी कह रही है। 

ऑडियो पर चर्चाएं तेज

महिला की भावनात्मक पीड़ा और बातचीत की कथित सामग्री सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इंटरनेट के माध्यमों पर इस ऑडियो को लेकर बहस छिड़ गई है।  

ऑडियो ने विवाद को और गहराया 

उधर, नई कथित ऑडियो की चर्चा ने पहले से चल रहे विवाद को और तीखा कर दिया है। आम लोगों में यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या यह प्रकरण अकेला मामला है या इसके पीछे और भी पीड़िताएं सामने आएंगी। कई संगठनों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े ऐसे मामले राजनीति से ऊपर उठकर देखे जाने चाहिएं।

पुलिस ऑडियो की जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस और प्रशासन वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच में जुटे हैं। इस बीच चंबा में माहौल गरम हो गया है। सभी की निगाहें अब इस पर टिक गई हैं कि क्या यह नया खुलासा मामले की दिशा और दशा को बदल देगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: युवती के शोषण मामले में हंसराज के बाद एक और भाजपा MLA से पूछताछ, चंडीगढ़ के होटल रिकॉर्ड ने खोले राज

कोर्ट से मिली राहत

वहीं, इस बीच चंबा न्यायालय से पॉक्सो मामले में विधायक को कुछ राहत मिली है। कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर फैसला 27 नवंबर तक सुरक्षित रखा है। साथ ही विधायक को जांच में सहयोग करना होगा। आज हुई सुनवाई के दौरान अग्रिम जमानत को लेकर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव पर टकराव के बीच राज्य निर्वाचन आयोग का नया आदेश, बैलेट पेपर उठाने के लिए शेड्यूल जारी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।