Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: सोलन व सिरमौर के बाद चंबा में अग्निकांड, लकड़ी से बने मकान में अचानक भड़की आग

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 17 Jan 2026 12:35 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी में मांझली पंचायत के कूंहड गांव में एक घर में भीषण आग लग गई। रमेश कुमार के चादरों और लकड़ी से बने मकान में रखा सार ...और पढ़ें

    चंबा के कूहंड गांव में आग लगने से जल मकान। जागरण

    चंबा के कूहंड गांव में आग लगने से जल मकान। जागरण

    HighLights

    1. चंबा के कूंहड गांव में घर में लगी भीषण आग।

    2. लकड़ी के मकान का सारा सामान जलकर राख हुआ।

    3. दमकल टीम ने पड़ोस के घर जलने से बचाए।

    इरशाद, तेलका (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के चंबा में रात को एक घर में अचानक आग लग गई। सलूणी के दायरे में आने वाली पंचायत मांझली के कूहंड गांव में रात को यह अग्निकांड हुआ है। घर में अचानक आग लगने से अंदर रखा सामान जल कर राख हो गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर साथ लगते घरों को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कूंहड गांव के रमेश कुमार पुत्र चुहड़ू के चादरों व लकड़ी की छत से बने मकान में अचानक भीषण आग लगने से उसके अंदर रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। रमेश कुमार व आस पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन लकड़ी से बने दो कमरों को बचाने में असमर्थ रहे।

    साथ लगते घर चपेट में आने से बचाए

    लोगों ने आग लगने की सूचना पंचायत प्रधान, पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। पुलिस व अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच गई व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे साथ लगते घर आग की चपेट में आने से बच गए।

    समय रहते अलर्ट हो गए लोग

    गनीमत रही कि आसपास के लोग समय रहते अलर्ट हो गए। वरना गत दिनों सोलन के अर्की और सिरमौर में हुए नुकसान जैसी तबाही हो सकती थी। अर्की में दस लोगों की जलकर मौत हो गई थी तो वहीं सिरमौर में छह ने जान गवां दी।

    आग लगने के कारण नहीं चल पाए पता : प्रधान

    ग्राम पंचायत मांझली के प्रधान हंस राज ने बताया कि रमेश कुमार का घर और भीतर रखा सामान जलने से काफी नुकसान हुआ है। जिसकी रिपोर्ट बनाई गई है। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में आखिर क्यों भड़क रही आग

    यह भी पढ़ें: सिरमौर अग्निकांड: माघी पर्व पर मायके आई थी बेटियां, दोनों की बच्चों सहित मौत; मकान समेत जल गए 6 लोग