Himachal Landslide: दुनेरा में हाईवे का बड़ा हिस्सा धंसने से चंबा का संपर्क कटा, वाया जोत व लाहड़ू सड़क का भी आया अपडेट
Himachal Pradesh Landslide हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुनेरा के पास भूस्खलन से राजमार्ग ...और पढ़ें

HighLights
- चंबा-पठानकोट राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित |
- आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी हुई प्रभावित |
- प्रशासन ने यात्रा से बचने की दी सलाह |
संवाद सहयोगी, डलहौजी। Himachal Pradesh Landslide, बरसात का क्रम लगातार जारी रहने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। वहीं आए दिन भूस्खलन की जद में आने व पहाड़ियों के दरकने से विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रहा है, जिससे कि विभिन्न गंतव्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। मूसलाधार बरसात के कारण मंगलवार सुबह चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब के दुनेरा के समीप भारी भूस्खलन हुआ है।
इस कारण एनएच का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। एनएच के धंसने से चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई व जिला चंबा का संपर्क पठानकोट से टूट गया है। एनएच के क्षतिग्रस्त होने से दोनों ओर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और बरसात के बीच सैकड़ों यात्री यहां फंस गए।
वहीं मार्ग अवरुद्ध होने से पंजाब से जिला चंबा में रोजाना आने वाली रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं-दूध, ब्रेड, अंडे, सब्जियों इत्यादि की आपूर्ति भी बाधित हो गई। लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
वाया जोत मार्ग पर भी नहीं चल रहे बड़े वाहन
जिला चंबा का वाया जोत मार्ग भी काली घार के पास भूस्खलन के कारण बड़े वाहनों के लिए बंद है। यहां से छोटे वाहन ही मुश्किल से निकल पा रहे हैं। मणिमहेश यात्रा पर निकल रहे श्रद्धालुओं को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग भी भूस्खलन के कारण बाधित
चंबा का लाहड़ू से चुवाड़ी और लाहड़ू से सिहुंता मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है। इस कारण भटियात विधानसभा क्षेत्र में आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
हाईवे बहाली कार्य बारिश के कारण प्रभावित
एनएच प्रबंधन की ओर से मौका पर मशीनरी व कामगारों को भेजकर मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल करने की वैकल्पिक व्यवस्था करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। मगर बरसात के कारण मार्ग बहाल करने का कार्य प्रभावित हो रहा है।
खबरें और भी
प्रशासन ने जारी की एडवायजरी
उधर जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों से बिना कारण सफर करने से परहेज करने सहित ऊंचाई वाले या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें।