Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: चंबा में चलती बस की छत चीरकर अंदर गिरी चट्टान, 30 यात्री थे सवार, तीन को आई चोटें, VIDEO

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 03:15 PM (IST)

    Himachal Pradesh Landslide चंबा के चुराह में एक निजी बस पर चट्टान गिरने से बड़ा हादसा टल गया। बस चांजू से देवीकोठी जा रही थी और उसमें 30 यात्री सवार थे ...और पढ़ें

    चंबा के चुराह में निजी बस पर गिरी चट्टान।
    चंबा के चुराह में निजी बस पर गिरी चट्टान।

    आजम/शकूर, नकरोड़ (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश जारी है। जिला चंबा में आज सुबह चलती बस पर चट्टान गिर गई। हादसा बेहद खौफनाक था, चट्टान बस की छत को चीरते हुए अंदर आ गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि चट्टान चालक के पीछे खाली जगह पर पड़ी, यदि सीट की तरफ गिरती तो जानी नुकसान तय था। 

    जानकारी के अनुसार हुसैन कोच की निजी बस, जो चांजू से देवीकोठी की ओर जा रही थी, रास्ते में अचानक पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आ गई। बस पर चट्टान गिरने के कारण तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है, जिनका उपचार मौके पर ही चालक व परिचालक ने कर दिया।

    भारी भरकम चट्टान गिरने से अनियंत्रित हो गई बस

    भारी भरकम चट्टान गिरने से  बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक की सतर्कता से बस रुक गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सभी सुरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: दुनेरा में हाईवे का बड़ा हिस्सा धंसने से चंबा का संपर्क कटा, वाया जोत व लाहड़ू सड़क का भी आया अपडेट

    बरसात में बेहद खतरनाक है यह मार्ग

    स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर बरसात के मौसम में अकसर पहाड़ से पत्थर गिरने की घटनाएं होती हैं, जिस पर प्रशासन को पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम करने की आवश्यकता है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: रात साढ़े 12 बजे चलते ट्रक से हाईवे पर फेंकी महिला, खौफनाक वीडियो आया सामने; हालत नाजुक

    चंबा-पठानकोट एनएच भी बंद

    भारी बारिश के कारण चंबा की कई सड़कें बंद हैं। चंबा-पठानकोट वाया दुनेरा मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद है। इस कारण कई वाहन चालक फंसे हुए हैं। कुछ लोग वैकल्पित मार्ग का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। चुवाड़ी लाहड़ू मार्ग पर भी आवाजाही ठप है। यहां पर भी भारी लैंडस्लाइड हुआ है। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Rain: शिमला में आफत की बारिश, छह लोग मलबे की चपेट में आए; पेड़ गिरने से चकनाचूर हुई गाड़ियां, VIDEO

    यह भी पढ़ें- Himachal News: मां से अलग रह रहे बेटे ने की पिता की हत्या, सुधेड़ हत्याकांड में पुलिस ने पंजाब में पकड़ा नाबालिग

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में अब तक 10% अधिक बरस चुका मानसून, लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा; कालीढांग में चपेट में आए दो वाहन