Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: चलती एचआरटीसी बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, अंदर सवार थे आठ यात्री

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 11:49 AM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh Landslide चंबा जिले के पांगी में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस पर पत्थर गिरने से बस का शीशा और बम्पर टूट गया। बस किलाड़ से विष्ठ ...और पढ़ें

    जिला चंबा के पांगी में पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त एचआरटीसी बस। जागरण
    जिला चंबा के पांगी में पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त एचआरटीसी बस। जागरण

    संवाद सहयोगी, पांगी (चंबा)। Himachal Pradesh Landslide, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की किलाड़ से विष्ठाओं रूट की बस पर उर ढांक से पत्थर गिरने से बस का शीशा और बंपर टूट गया। हादसे के समय बस में करीब आठ सवारियां थीं। रविवार सुबह करीब आठ बजे किलाड़ बस अड्डा से सवारियों को लेकर लुज विष्ठाओं रूट पर बस को भेजा गया था।

    वर्षा के कारण धरवास नाले पर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बस व अन्य वाहन यहीं तक जाते हैं। किलाड़ से बस में सवार सवारियों को चालक ने यहां उतारा। यहां पर किलाड़ जाने वाली सवारियों को बिठाया गया।

    बस आठ सवारियां लेकर किलाड़ के लिए रवाना हुई थी। जब बस उर ढांक में पहुंची तो अचानक पहाड़ी से एक भारी-भरकम पत्थर बस के शीशे पर गिरा। पत्थर से शीशे के साथ-साथ बंपर को भी टूट गया। 

    अगस्त में चांजू-देवीकोठी रूट की निजी बस पर गिरी थी चट्टान

    अगस्त में चुराह के तहत चांजू से देवीकोठी रूट पर जा रही एक निजी बस पर भारी-भरकम चट्टान आ गिरी थी। चट्टान बस की छत को चीरती हुई चालक व फ्रंट सीट के बीच में गिरी थी। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। चट्टान खाली जगह पर गिरी थी, यदि सीट की तरफ गिरती तो जानी नुकसान तय था। तीन यात्रियों को मामूली चोट आई थीं।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: रामपुर में बस पर गिरी चट्टानें, दो महिलाओं की मौत व 15 यात्री घायल, VIDEO

    बस को हुआ नुकसान, सवारियां सुरक्षित

    रविवार को किलाड़-विष्ठाओं (लुज) रूट की बस पर अचानक उर ढांक में ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिससे बस का सामने का शीशा और बंपर टूट गया है। बस में सवार चालक, परिचालक तथा सवारियां सुरक्षित हैं। 

    -संतोष यादव, अड्डा प्रबंधक, सब डिपो पांगी।

    यह भी पढ़ें- Rampur Bus Accident: प्रकृति ने दिया था संभलने का मौका पर एक लापरवाही पड़ी भारी, जानिए चालक ने क्या बताया