Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, पीड़िता बोली- शिक्षक ने बैड टच किया

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 14 Mar 2026 11:55 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह स्थित एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने पि ...और पढ़ें

    हिमाचल के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ हुई है। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ हुई है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. चंबा के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप।

    2. नौवीं कक्षा की छात्रा ने पिता को बताई घटना।

    3. पुलिस ने प्रधानाचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाद केंद्र, तीसा (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ की है। जिला चंबा में चुराह के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने प्रधानाचार्य की शिकायत पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    गलत तरीके से स्पर्श किया

    शुक्रवार को सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस चौकी नकरोड़ में लिखित शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में बताया गया कि स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गलत तरीके से हाथ स्पर्श किया। उसने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।

    छात्रा के पिता ने स्कूल में दी सूचना

    छात्रा के पिता ने मोबाइल फोन पर उन्हें और स्कूल की यौन उत्पीड़न समिति के अध्यक्ष को सूचना दी। इस घटना की प्रारंभिक जानकारी जिला शिक्षा उप निदेशक चंबा को दी गई। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को तुरंत पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

    प्रधानाचार्य ने दी शिकायत

    उच्चाधिकारियों के आदेश मिलते ही प्रधानाचार्य ने नकरोड़ पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध शिकायत पत्र सौंपा। इस घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उन्होंने आरोपित शिक्षक को निलंबित करने की मांग की है।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं एसपी चंबा

    एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि प्रधानाचार्य की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़ित छात्रा व अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने पर तीन शिक्षकों का सैकड़ों किलोमीटर दूर तबादला, सेंटर भी किया रद

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में CBSE स्कूल के छात्र पहनेंगे टाई-बेल्ट, निफ्ट डिजाइन करेगा वर्दी व शिक्षकों का ड्रेस कोड