Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में CBSE स्कूल के छात्र पहनेंगे टाई-बेल्ट, निफ्ट डिजाइन करेगा वर्दी व शिक्षकों का ड्रेस कोड

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 12 Mar 2026 04:51 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए नई वर्दी और शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड अब राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ...और पढ़ें

    सीबीएसई स्कूलों के लिए वर्दी व ड्रेस कोड निफ्ट तैयार करेगा। प्रतीकात्मक फोटो

    सीबीएसई स्कूलों के लिए वर्दी व ड्रेस कोड निफ्ट तैयार करेगा। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. निफ्ट करेगा छात्रों की वर्दी और शिक्षकों का ड्रेस कोड डिजाइन।

    2. नई वर्दी में टाई, बेल्ट, जूते और कैप भी शामिल।

    3. व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2027-28 से होगी लागू।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड व छात्रों के लिए नई वर्दी का डिजाइन राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) तैयार करेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्मार्ट यूनिफॉर्म व माडल ड्रेस कोड तैयार करने का कार्य निफ्ट को सौंपने का निर्णय लिया है।

    निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली की ओर से इस संबंध में तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है।

    ड्रेस कोड में टाई व बेल्ट भी 

    स्कूल शिक्षा निदेशालय ने कहा कि वर्दी और शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड को आधुनिक, आरामदायक, मौसम के अनुकूल और किफायती बनाया जाए। नए डिजाइन में छात्रों की वर्दी के साथ जुराबे, दस्ताने, कैप, जूते, टाई और बेल्ट भी शामिल होगी। इसके अलावा विभिन्न शैक्षणिक, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा स्कूल के अलग-अलग हाउस के लिए भी उपयुक्त डिजाइन तैयार किए जाएंगे।

    बैठक में सीएम ने दिए थे निर्देश, इस सत्र में रहेगी छूट

    बीते 13 फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में इस पर चर्चा की गई थी। बैठक में यह तय किया गया कि किसी एक्सपर्ट से इसका डिजाइन तैयार करवाया जाए। अब विभाग ने तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर को इस संबंध में पत्र भेजा है।

    सरकार का मानना है कि इस पहल से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक माहौल मिलेगा और स्कूलों की एक समान पहचान भी स्थापित होगी। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से यह व्यवस्था लागू होगी। भवन रंग योजना पर भी निर्णय लंबित है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस के अधिकारी पर चढ़ा दी जीप, कई जगह से टूटी टांग; अब मंडी कोर्ट ने सुनाई साढ़े तीन वर्ष की कैद 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में गजब मामला: पुराने बॉस को सरकारी गाड़ी में लिफ्ट दी तो छिन गई सुविधाएं, कार्रवाई की शिमला में खूब चर्चा

    खबरें और भी