Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के किन्नौर में करछम डैम के पास भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:24 PM (IST)

    किन्नौर के करछम डैम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर मंगलवार शाम एक ऑल्टो कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो ग ...और पढ़ें

    किन्नौर में करछम डैम के पास भीषण सड़क हादसा। सांकेतिक फोटो

    किन्नौर में करछम डैम के पास भीषण सड़क हादसा। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. किन्नौर में करछम डैम के पास कार-ट्रक की टक्कर।

    2. हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, घायल रेफर।

    जागरण संवाददाता, रिकांगपिओ। जिला किन्नौर के पुलिस थाना टापरी क्षेत्र के अंतर्गत करछम डैम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर मंगलवार शाम एक ऑल्टो कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार (एचपी-25ए-3420) में चार लोग सवार थे। हादसे में नीजू राम (34) पुत्र केन राम, निवासी गांव गौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं अशोक कुमार (45) पुत्र मनसुआ, निवासी गांव कश्मीर, डाकघर कोठी, तहसील कल्पा, यशपाल नेगी (50) पुत्र स्व. यंगदास, निवासी गांव ब्रेलिंगी, डाकघर कोठी, तहसील कल्पा तथा साहिल, निवासी सराहन, तहसील रामपुर, घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही टापरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से संजीवनी अस्पताल, शोल्टू पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।