Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के चंबा में टला बड़ा हादसा, चलती बस में उठा धुआं तो मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे 30 यात्री

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:02 PM (IST)

    चंबा में मानसून के दौरान दो अलग-अलग हादसे हुए। एक HRTC बस में धुआं उठा और दूसरा विशालकाय पेड़ गिरने से एक वाहन चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि दोनों घटना ...और पढ़ें

    चंबा में एचआरटीसी की चलती बस के टायर के पास उठा धुआं, सवारियों में मची अफरा तफरी।

    चंबा में एचआरटीसी की चलती बस के टायर के पास उठा धुआं, सवारियों में मची अफरा तफरी।

    HighLights

    1. चंबा में HRTC बस में धुआं, यात्री सुरक्षित निकाले गए

    2. विशालकाय पेड़ गिरने से वाहन चकनाचूर, कोई हताहत नहीं

    3. दोनों हादसों में जनहानि टली, निगम के रखरखाव पर सवाल

    संवाद सहयोगी, चंबा। हिमाचल के चंबा जिले में मानसून के मौसम के साथ ही हादसों और तकनीकी गड़बड़ियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को चंबा जिला में दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को सहमा दिया।

    एक तरफ जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस के पिछले टायर के पास धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई, वहीं दूसरी तरफ भूस्खलन और बारिश के कारण गिरे विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से एक वाहन चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि दोनों ही हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

    पहली घटना चंबा-त्रिया मार्ग पर हमलोग नामक स्थान के समीप पेश आई। त्रिया से चंबा की ओर आ रही एचआरटीसी की बस में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं। यात्रा के दौरान अचानक बस के पिछले टायर के पास से तेज धुआं उठने लगा। जैसे ही यात्रियों को बस मे धुआं उठने का अहसास हुआ, भीतर अफरा-तफरी मच गई।

    चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत बस को किनारे रोका। इसके बाद चालक व परिचालक ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक भयानक त्रासदी होने से बच गई।

    खबरें और भी

    हालांकि, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में निगम के प्रति भारी रोष देखा गया। यात्रियों का कहना है कि एचआरटीसी की बसें आए दिन तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में खड़ी हो जाती हैं। मेंटेनेंस में बरती जा रही लापरवाही यात्रियों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

    फोलगत समर्पण के पास गिरा पेड़, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    उधर, दूसरी घटना चंबा तीसा मार्ग पर के फोलगत के समीप घटी, जहां लगातार हो रही बारिश के कारण एक विशालकाय पेड़ ढहकर सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि वाहन पूरी तरह से पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन के भीतर कोई चालक या यात्री मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।