विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिमहेश यात्रा में रात को ठहरना हुआ महंगा, प्रशासन ने चाय से लेकर खाने के रेट किए तय; मैगी 50 रुपये में मिलेगी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Updated: Sun, 23 Aug 2026 02:08 PM (IST)

प्रशासन ने श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं को उचित दाम पर भोजन और ठहरने की सुविधा देने हेतु ...और पढ़ें

मणिमहेश यात्रा के लिए प्रशासन ने रेट लिस्ट जारी कर दी है।

मणिमहेश यात्रा के लिए प्रशासन ने रेट लिस्ट जारी कर दी है।

HighLights

  1. मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए भोजन-ठहरने की दरें तय।

  2. बिस्तर का शुल्क 250 से 350 रुपये निर्धारित किया गया।

  3. मनमानी वसूली रोकने हेतु शिकायत तंत्र भी स्थापित।

संवाद सहयोगी, भरमौर (चंबा)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को उचित दाम पर पौष्टिक भोजन और ठहरने की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रशासन व श्री मणिमहेश न्यास भरमौर ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं से होने वाली मनमानी और अवैध वसूली पर लगाम लगाने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थों व टेंट में प्रति बिस्तर ठहराव की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। प्रशासन ने यात्रा मार्ग को तीन प्रमुख सेक्टरों भरमौर व हड़सर, धनछो व सुंदरासी तथा गौरीकुंड व डल झील में बांटकर ऊंचाई और ढुलाई लागत के अनुसार दरें तय की हैं।

मणिमहेश में ठहरना हुआ महंगा

मणिमहेश यात्रा के दौरान इस रात को ठहरना महंगा हो गया है। प्रति बिस्तर इस बार 250 से 350 रुपये शुल्क तय किया गया है। भरमौर व हड़सर में ठहराव दरें प्रति बिस्तर (3x6) 250 रुपये हैं। वहीं, धनछो से सुंदरासी के बीच 300 और गौरीकुंड से मणिमहेश शिव कुंड में 350 रुपये शुल्क तय किया है। पहले 100 से 150 रुपये में बिस्तर मिल जाता था। 

वहीं, चाय प्रति कप 15 से 20 रुपये में मिलेगा। काफी प्रति कप 30, 40 व 50 रुपये में मिलेगी। मैगी प्लेट एक पैकेट भरमौर में 30, धनछो से सुंदरासी के बीच 40 और गौरीकुंड से शिवकुंड के बीच 50 रुपये में मिलेगी।

तय रेट से ज्यादा पैसे वसूले तो कर सकेंगे शिकायत

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा मार्ग पर सभी ढाबों, लंगरों और टेंट संचालकों को अपनी दुकानों के बाहर मूल्य सूची लगाना अनिवार्य होगा। यदि कोई दुकानदार निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलता है, तो श्रद्धालु नजदीकी सेक्टर नियंत्रण कक्ष, पुलिस सहायता नंबर 100, यात्रा पोर्टल manimaheshyatra.hp.gov.in या ईमेल smmtyatra@gmail.com पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

कहां कितने दाम 

  • खाद्य सामग्री    भरमौर व हड़सर    धनछो व सुंदरासी    गौरीकुंड व डल झील
  • दाल 1 कटोरी 150 मिली    40    50    60 रुपये
  • सब्जी 1 कटोरी 150 मिली    40    50    60 रुपये
  • चपाती प्रति पीस    15    18    20 रुपये
  • चावल फुल प्लेट    50    60    70 रुपये
  • परांठा स्टफ्ड दाल/सब्जी के साथ    55    65    70 रुपये
  • फुल प्लेट 2 चपाती-चावल-दाल-सब्जी व कढ़ी    120    140    160 रुपये
  • फुल डाइट सब्जी-चपाती-दाल-कढ़ी-चावल    150    170    190
  • हाफ डाइट सब्जी-चपाती-दाल-कढ़ी-चावल    60    70    80
  • मोमो फुल प्लेट 12 पीस    100    115    130
  • चाउमिन फुल प्लेट    100    115    130

क्या कहते हैं अधिकारी

श्री मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं को पारदर्शी और सुलभ सुविधाएं देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऊंचाई के हिसाब से उचित दरें तय की गई हैं, ताकि व्यापारियों को भी नुकसान न हो और यात्रियों से अतिरिक्त वसूली भी न हो। सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 
-विकास शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर।

यह भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा पर NHAI का मेगा एक्शन प्लान: 10 संवेदनशील जगह पर 24 घंटे मशीनरी रहेगी तैनात; पेट्रोलिंग भी होगी