विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिमहेश यात्रा: श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर, भरमौर हेलीपैड से हटे भद्रवाह के श्रद्धालु; हेली टैक्सी सेवा शुरू

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 16 Sep 2026 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 02:17 PM (IST)

मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है, भरमौर हेलीपैड से भद्रवाह के श्रद्धालु हटने के बाद हेली ...और पढ़ें

भरमौर हेलीपैड से गौरकुंड के लिए हेली टैक्सी सेवा आरंभ हो गई है।

भरमौर हेलीपैड से गौरकुंड के लिए हेली टैक्सी सेवा आरंभ हो गई है।

HighLights

  1. भरमौर हेलीपैड से मणिमहेश यात्रा के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू।

  2. दो दिन के इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत।

  3. भद्रवाह के श्रद्धालुओं के प्रस्थान के बाद उड़ानें आरंभ हुईं।

जागरण टीम, भरमौर (चंबा)। श्रीमणिमहेश यात्रा जा रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। भरमौर हेलीपैड से तीसरे दिन भद्रवाह के श्रद्धालु उठ गए हैं, बुधवार सुबह नौ बजे के बाद हेली टैक्सी सेवा आरंभ हो गई है। भद्रवाह के श्रद्धालुओं के छड़ी यात्रा के साथ मणिमहेश के लिए प्रस्थान करते ही दोनों हेलीकॉप्टर ने उड़ान सेवाएं शुरू कर दीं। दो दिन से श्रद्धालु हेली टैक्सी सेवा के आरंभ होने का इंतजार कर रहे थे।

चलने फिरने में असमर्थ व कई बुजुर्ग और अन्य श्रद्धालु पैदल जाने के बजाय हेलीकॉप्टर में यात्रा पर रवाना होते हैं। ऐसे सैकड़ों श्रद्धालु दो दिन से इंतजार कर रहे थे। हालांकि इस दौरान होली हेलीपैड से हवाई सेवा जारी रही। 

भरमौर से गौरीकुंड तक 3828 रुपये किराया तय है। गौरीकुंड से श्रद्धालुओं को एक किलोमीटर से ज्यादा सफर तय करना पड़ता है। यहां से पैदल जाने के अलावा घोड़े का विकल्प भी रहता है।

श्रद्धालुओं की बढ़ने लगी भीड़

राधाष्टमी के पावन बड़े न्हौण (शाही स्नान) की तिथियां नजदीक आते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को मुख्य आधार शिविर हड़सर से शाम छह बजे तक करीब 2500 श्रद्धालुओं ने पारंपरिक पैदल मार्ग से हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पवित्र कैलाश पर्वत और डल झील के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। 

प्रशासन की अपील

एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और केवल अधिकृत व सुरक्षित मार्गों से यात्रा करें।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अभी तेवर दिखाएगा मौसम, बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट; केलंग में 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान