Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के चंबा में नियमों की धज्जियां उड़ाकर टैक्सी की छत पर सफर, Video वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस 

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:40 PM (IST)

    चंबा के तीसा-चुराह उपमंडल में एक टैक्सी चालक द्वारा यात्रियों को छत पर बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना पर एसपी चंबा ने संज्ञान लेते हुए ...और पढ़ें

    चुराह में नियमों की धज्जियां उड़ाकर टैक्सी की छत पर सफर, वीडियो वायरल।

    चुराह में नियमों की धज्जियां उड़ाकर टैक्सी की छत पर सफर, वीडियो वायरल।

    HighLights

    1. चुराह में टैक्सी की छत पर सवारियां ढोते वीडियो वायरल

    2. यात्रियों की जान जोखिम में डालने पर लोगों में भारी आक्रोश

    3. एसपी चंबा ने मामले में कार्रवाई के दिए आदेश

    संवाद सहयोगी, चंबा। तीसाचुराह उपमंडल की दुर्गम और घुमावदार सड़कों पर इन दिनों यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चंद रुपयों के लालच में वाहन चालक सवारियों की जान दांव पर लगाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।

    ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला शिकारी मोड़-गनेड़-बिहाली मार्ग पर सामने आया है, जहां एक टैक्सी की छत पर सवारी बैठाकर उन्हें ढोया जा रहा है। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने घाटी में परिवहन व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    लोगों का कहना है कि पहाड़ी सड़कों पर गाड़ी का थोड़ा सा भी संतुलन बिगड़ने पर गाड़ियां सीधे गहरी खाई में जा गिरती हैं। ऐसे में टैक्सी के अंदर तो दूर, उसकी छत पर भी यात्रियों को इस तरह बैठाना किसी बड़े हादसे को खुली दावत देने जैसा है।

    वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए, ताकि आने वाले समय में इस तरह से कोई भी टैक्सी चालक या अन्य वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहन में सवारियां न बैठा सके।

    खबरें और भी

    उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि वाहन की छत पर सवारियां बैठाना नियमों के खिलाफ है। इससे दुर्घटना हो सकती है। इस मामले में स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।