यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi ने अरुणाचल प्रदेश में 2880 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का किया शिलान्यास, यहां बनेगा 278 मीटर ऊंचा बांध
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनएचपीसी की 2880 मेगावाट की बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर समारोह में अ ...और पढ़ें

HighLights
- 2880 मेगावाट की परियोजना अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग घाटी जिले में मुनली गांव के पास स्थित है।
- इस परियोजना में 278 मीटर ऊंचा बांधा बनेगा जो भारत का सबसे ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी बांध होगा।
संवाद सहयोगी, डलहौजी। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनएचपीसी की 2880 मेगावाट की बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर समारोह में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाईक, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मेन भी उपस्थित थे।