विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saho Jatar Mela 2024: हिमाचल में आज से तीन दिवसीय साहो जातर मेला शुरू, कई कलाकार मचाएंगे धमाल

Published: Sun, 28 Apr 2024 11:41 AM (IST)

चंद्रशेखर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ साहो जातर मेला शुरू ( Saho Jatar fair starts today) हो गया। यह ...और पढ़ें

Himachal News: जातर मेले के लिए सजा चंद्रशेखर महादेव मंदिर परिसर।
Himachal News: जातर मेले के लिए सजा चंद्रशेखर महादेव मंदिर परिसर।

HighLights

  1. चंद्रशेखर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ साहो जातर मेला शुरू।
  2. जातर मेले के लिए सजा चंद्रशेखर महादेव मंदिर परिसर।

संवाद सहयोगी,साहो। (Himachal Hindi News) चंद्रशेखर महादेव मंदिर में शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय साहो जातर मेला शुरू हुआ। पुजारी अदीप चौणा ने पूजा की। बड़ी जातर रविवार को होगी। इसमें लोक गायक इशांत भारद्वाज सहित कई कलाकार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

भस्मासुर व घुरेई नृत्य होगा मेले का आकर्षण

मेले का मुख्य आकर्षण भस्मासुर व घुरेई नृत्य है। रविवार को पारंपरिक चोला डोरा पहनकर पुरुष व महिलाएं एक साथ नाटी डालेंगे। मेला शुरू होते ही जातर देखने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। मंदिर परिसर व साथ लगते स्थानों पर अस्थायी दुकानें सज गई हैं। बड़ी जातर पर रविवार सुबह प्रोथा के चमांहरूईं गांव से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

 रोशन लाल एंड पार्टी सुबह 10 बजे करेगी मुसाधा गायन 

जो दिंयूल गांव में पंडित स्वर्गीय ज्ञान चंद के घर पहुंचेगी। इसके बाद कोठी माता मंदिर पहुंचेगी, जहां पर पूजा होगी। यहां से शोभायात्रा चंद्रशेखर महादेव मंदिर पहुंचेगी। सुबह 10 बजे मुसाधा गायन रोशन लाल एंड पार्टी करेगी।

यह भी पढ़ें: Himachal News: मुख्यमंत्री का आज लाहुल स्पीति दौरा, सीएम सुक्खू खुद फील्ड में जाकर करवा रहे प्रत्याशी तय

10:30 बजे चंबियाली लोक गायन अजीत भट्ट एंड पार्टी, दिन में 11:30 बजे लोकनृत्य, दोपहर 12:15 बजे लोक गायक जोगिंद्र पाल जानी, 12:30 बजे लोक गायक इशांत भारद्वाज लोगों का मनोरंजन करेंगे। दोपहर दो बजे भस्मासुर नाटी मेले का आकर्षण होगी। सायं चार बजे शिव गुरु चेला रस्म, पांच बजे लोक गायक काकू राम ठाकुर, रात आठ बजे भगवान चंद्रशेखर की मंगल आरती व 8:30 बजे घुरेई नृत्य होगा।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'वे कह रहे हैं कि मैं अशुद्ध हूं, बिगड़े शहजादों के...', कंगना का विक्रमादित्‍य सिंह पर जोरदार हमला