यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: मुख्यमंत्री ने किया लाहुल स्पीति का दौरा, सीएम सुक्खू खुद फील्ड में जाकर करवा रहे प्रत्याशी तय
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu Kyelang Visit) रविवार को लाहुल स्पीति के केलंग में पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। विधानसभा उपचुनाव ...और पढ़ें

HighLights
- 14 महीने में लाहुल स्पीति का तीसरा दौरा।
- बात भाजपा या कांग्रेस की बात नहीं, लोकतंत्र की-सुक्खू।
- 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना-सीएम।
जागरण संवाददाता, केलंग। (Himachal Hindi News) लाहुल स्पीति की जनता से धोखा करने वाले पूर्व विधायक रवि ठाकुर की जमानत इन चुनाव में जब्त होगी और तब उनको अपनी गलती का एहसास होगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने केलंग में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
14 महीने में लाहुल स्पीति का तीसरा दौरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 महीने में लाहुल स्पीति ऐसा क्षेत्र है जहां वह तीसरी बार आए हैं। आप लोग चुनावों में आपकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले नेताओं को सबक सिखाएंगे। 15 अगस्त को जब मैं स्पीति गया था और महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा की।
उस दिन रवि ठाकुर मीठी बातें कर रहे थे। जाती बार साथ रहे लेकिन दूसरे दिन ही पैसे लेकर भाजपा को वोट डाला और पंचकूला चले गए। अगले दिन बजट था बहुत सी योजनाएं लाए थे। सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनना था लेकिन रवि ठाकुर पंचकूला पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: Himachal News: 'वे कह रहे हैं कि मैं अशुद्ध हूं, बिगड़े शहजादों के...', कंगना का विक्रमादित्य सिंह पर जोरदार हमला
बात भाजपा या कांग्रेस की बात नहीं, लोकतंत्र की-सुक्खू
15 करोड़ लेकर अमीर बन गए हैं और अब आपको पैसे बांटने आएंगे, लेकिन लाहुल स्पीति की संस्कृति अपने ईमान को बेचने वाली नहीं है। रवि ठाकुर ने अपने आप को बेच दिया। बात भाजपा या कांग्रेस की बात नहीं, लोकतंत्र की है।
खबरें और भी
2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना-सीएम
जनता की भावना से खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाना है। आप सेवा करने वाले व्यक्ति को विधायक चुनें। आम जनता साथ देगी तो धनबल वाले देखते रह जाएंगे। 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि जल्द टिकट का निर्णय लिया जा रहा है।