Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में सेना की अग्निवीर भर्ती के दौरान ग्राउंड के बाहर दो संदिग्ध पकड़े, अधिकारियों ने युवाओं को किया आगाह

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:29 PM (IST)

    धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती के दौरान ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ, पुलिस ने विजिटिंग कार्ड बांटते दो लोगों को गिरफ्तार किया। हमीरपुर में 26 सितंबर से 6 अक ...और पढ़ें

    धर्मशाला में सेना भर्ती के दौरान दो संदिग्ध पकड़े गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    धर्मशाला में सेना भर्ती के दौरान दो संदिग्ध पकड़े गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती के दौरान दो ठग गिरफ्तार।

    2. हमीरपुर में 26 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू।

    3. सेना ने अभ्यर्थियों को एजेंटों से सावधान रहने को कहा।

    जागरण टीम, धर्मशाला/हमीरपुर। इनडोर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती के दौरान एक ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं को विजिटिंग कार्ड बांटते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान रमन निवासी पिछोलिया और शुभम निवासी अपराना करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि धर्मशाला में भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा रही है और अभ्यर्थी किसी भी एजेंट के झांसे में न आएं।

    प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कांगड़ा व चंबा के युवाओं का ग्राउंड परीक्षण किया जा रहा है। धर्मशाला में इस दौरान दो संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ये युवकों को कोई झांसा देने की कोशिश कर रहे थे।

    अग्निवीर भर्ती रैली के लिए दस्तावेज पूरे रखें अभ्यर्थी

    उधर, थल सेना की अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि चयन प्रक्रिया के अगले चरण में ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। 

    26 सितंबर से भर्ती रैली

    इसके लिए भर्ती रैली 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर के निकट अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित होगी। कर्नल श्रीधर राजन ने अभ्यर्थियों से एडमिट कार्ड की अच्छी गुणवत्ता वाली रंगीन प्रति साथ लाने की अपील की है। भर्ती स्थल पर बार कोड स्कैनिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा, इसलिए एडमिट कार्ड स्पष्ट होना जरूरी है।

    ये दस्तावेज होने चाहिएं

    अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, डोगरा क्लास अथवा जाति प्रमाण पत्र, धर्म एवं अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र और निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र साथ लाना होगा। इसके अलावा सेवारत या भूतपूर्व सैनिक के पुत्र होने का प्रमाण पत्र, ओ-लेवल प्रमाण पत्र (क्लर्क/एसकेटी के लिए), एनसीसी व खेल प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पैन कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज भी साथ रखने होंगे।यदि किसी अभ्यर्थी ने मैट्रिक की परीक्षा ओपन स्कूल से उत्तीर्ण की है तो उसे अंतिम स्कूल का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत करना होगा, जिस पर सक्षम अधिकारी का काउंटर साइन होना आवश्यक है।

    खबरें और भी

    20 पासपोर्ट साइज फोटो

    अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेजों की प्रतियों के साथ 20 पासपोर्ट साइज फोटो भी लाने होंगे। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222214 पर संपर्क कर सकते हैं।